अर्जुन कपूर ने फोटो शेयर कर कहा- ये है ‘पानीपत’ फिल्म में मेरा फर्स्ट लुक, तस्वीर देख फैंस हो गए हैरान

अभिनेता अर्जुन कपूर ने कुछ देर पहले अपनी फिल्म 'पानीपत' में अपने फर्स्ट लुक की एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म में संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में हैं।

अर्जुन कपूर-संजय दत्त की फिल्म 'पानीपत' 6 दिसंबर को रिलीज होगी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

अभिनेता अर्जुन कपूर इस समय ‘पानीपत’ फिल्म के लिए जी जान से जुटे हैं। शरीर को सुडौल और गठीला बनाने के लिए वह घंटों जिम में पसीना बहा रहे हैं। बॉलीवुड करियर में यह अर्जुन की पहली पीरियड फिल्म है, जिसमें वह दमदार रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वह पेशवा बाजीराव के भतीजे सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं। सदाशिव पानीपत की लड़ाई में मराठा सेना के सेनापति थे। अर्जुन ने इस फिल्म के लिए अपना पूरा लुक बदला है। कुछ देर पहले उन्होंने फिल्म में अपने फर्स्ट लुक की एक तस्वीर शेयर की है।

नीचे दी गई अर्जुन कपूर की तस्वीर को देख आप जिस तरह से चौंके हैं हमें भी इस फोटो को देख झटका लगा था। अर्जुन कपूर ने फैंस के साथ मजाक करते हुए फिल्म में अपने फर्स्ट लुक के नाम पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में बेहद क्यूट दिख रहे अर्जुन बिल्कुल छोटे-छोटे बालों में नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीर पर बेहद प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस फोटो को अभी तक 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

अर्जुन कपूर ने शेयर की यह फोटो…

बताते चलें कि ‘पानीपत’ फिल्म में अर्जुन कपूर, संजय दत्त के अलावा कृति सेनन भी मुख्य किरदार में हैं। कृति फिल्म में पार्वती बाई का किरदार निभा रही हैं। पार्वती सदाशिव राव भाऊ की पत्नी थीं। आशुतोष गोवारिकर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में अपने किरदार को जीवंत दिखाने के लिए संजय दत्त और अर्जुन कपूर ने अपना सिर तक मुंडवाया था।

हाल ही में हुए इवेंट्स में अर्जुन और संजय दत्त बॉल्ड लुक में दाढ़ी और मूंछों के साथ नजर आए थे। अर्जुन इस समय मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दोनों अक्सर मुंबई में साथ स्पॉट किए जाते हैं। हालांकि दोनों ने सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। माना जा रहा है कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं। अर्जुन और मलाइका को उनके परिवारों की ओर से उनके रिश्ते को आगे बढ़ाने की मंजूरी भी मिल गई है।

देखें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें…

देखें यह वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।