अर्जुन कपूर हुए नाराज़, जाह्नवी कपूर के बारे में लिखने पर मीडिया को लगायी लताड़

जाह्नवी कपूर के कपड़ों के बारे में ऐसा लिखने के लिए अर्जुन कपूर ने मीडिया को कही ये बातें

अर्शी खान मचाएगी ईद पर धमाल, वायरल हो रहा है डांस वीडियो

हाल में ही जाह्नवी कपूर बाहर स्पॉट की गयी थी| मीडिया में उनकी तस्वीरें क्लिक की गयी थी ऐसे में कुछ लोगों ने उन्हें इस बात के लिए ट्रोल कर दिया था| अब ऐसे में जहाँ हर एक्टर के पोस्ट पर कुछ अच्छी बातें लिखी होती हैं और कुछ बुरी बातें भी इनमें शामिल होती हैं| ऐसे में जब एक प्रमुख अख़बार ने अर्जुन कपूर की बहन जाह्नवी कपूर की बहन के ट्रोल के बारे में खबर आई तो उनका कहना कुछ ऐसा था|

हालाँकि ये पहली बार नहीं है इसके पहले अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने उन लोगों को करारा जवाब दिया था जो लगातार जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को ट्रोल कर रहे थे| अर्जुन कपूर की एक फीमेल फैन ने अन्शुला के इन्स्टाग्राम पर कमेन्ट करते हुए जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर को ट्रोल किया था जिसपर अंशुला ने साफ कह दिया कि मेरी बहनों के बारे में अपशब्द कहना बंद करें|

आपको बता श्रीदेवी के जाने के बाद जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ-साथ बोनी कपूर के लिए मुश्किल घडी में अंशूला कपूर और अर्जुन कपूर ने पूरा साथ दिया| एक तरफ जहाँ अर्जुन कपूर अपनी फिल्म नमस्ते लन्दन की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीँ उनकी बहन अंशूला अपने पिता बोनी कपूर के साथ हैं|

अंशुला कपूर के इन्स्टा पर यूज़र्स ने बोनी कपूर के साथ-साथ जाह्नवी और ख़ुशी के बारे में गलत बात कही थी| जो शायद उनका दिल दुखा सकती थी इसलिए अंशूला ने उनकी तस्वीरें डिलीट कर दी|

श्रीदेवी एक ऐसी अदाकारा थी जिन्होंने चार साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी| इंडस्ट्री में उन्होंने लगभग 50 साल तक राज़ किया और 300 फिल्में की| श्रीदेवी ने ऐसे अचानक सभी को अलविदा कहा है कि अभी भी लोग हैरान है| अचानक 24 फ़रवरी को शनिवार देर रात उनके जाने की खबर आई तो पहले किसी को भी इस बात पर विश्वास नहीं हुआ|

हालाँकि उनके परिवारवालों ने इस बात की पुष्टि कर दिया| हाल में ही श्रीदेवी दुबई में मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने पूरे परिवार के साथ गयी हुई थी|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।