PHOTOS: मलाइका अरोड़ा से मिलने के चक्कर में हुआ अर्जुन कपूर के नए LOOK का खुलासा

अर्जुन कपूर का ये मुंह छुपाने वाला पैतरा काम नहीं आया और उन्हे पैपराजी ने नए लुक में कैमरे में कैद कर लिया...

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर किसी न किसी वजह से इन दिनों लाइम लाइट में बने रहते हैं। कभी अपने अफेयर को लेकर तो कभी अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर। इस बार वो अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। अर्जुन कपूर ने हालही में मीडिया के सामने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।

इसपर कहा जा रहा था कि अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत के लिए अपने लुक को छुपा रहे थे। अर्जुन कपूर का ये मुंह छुपाने वाला पैतरा काम नहीं आया और उन्हे पैपराजी ने नए लुक में कैमरे में कैद हो गए हैं। अर्जुन कपूर ने मूंछे रखी हुई हैं। वो इस लुक में काफी अलग नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें कैमरे में कैद कर लिया गया। इन दिनों अर्जुन कपूर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत की शूटिंग में व्यस्त हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्यार इन दिनों परवान चढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर के करीबी सूत्रों का कहना है कि मुंबई के लोखंडवाला में एक फ्लैट दोनों ने मिलकर खरीदा है।

अमृता अरोड़ा के घर जाते हुए स्पॉट हुए अर्जुन कपूर

वहां पर घर को सजाने का काम तेजी से किया जा रहा है। बड़े ही प्यारे ढंग से घर को सजाया जा रहा है। हालांकि ये पता नहीं है कि दोनों एक साथ रहेंगे या नहीं। अब तो आने वाले दिन में ही पता चल पाएगा कि सच्चाई क्या है। वैसे भी दोनों ही एक-दूसरे के साथ बहुत ज्यादा देखे जाते हैं जिससे पता चलता है कि दोनों ने एक-दूजे के लिए बहुत जगह बना रखी है।

अमृता अरोड़ा के घर डिनर पार्टी में जाने के लिए स्पॉट हुई मलाइका अरोड़ा

ये कपल कई जगहों पर स्पॉट भी होते रहते हैं। उसी बीच इनके फैमिली फ्रेंड ने बताया था कि दोनों की शादी अप्रैल में तय कर दी गई है। लगभग यह तय माना जा रहा है कि नए साल में शादी कर लेंगे। इन दोनों के रिश्तों को लेकर घरवालों ने भी मुहर लगा दी है। मलाइका तो कपूर परिवार के साथ देखी जा चुकी हैं। अभी हाल ही में वह करीना कपूर, करिश्मा कपूर, संजय कपूर आदि के साथ मिलकर डिनर की थीं। देखिए इनकी ओर से शादी की खबर कब सामने आती है।

ये देखिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ये वीडियो…

देखिए अर्जुन और मलाइका की तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।