अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड का दमदार टीजर रिलीज, भारत के ‘ओसामा’ को पकड़ेंगे ये 5 लोग

अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म भारत के 'ओसामा बिन लादेन' कहे जाने वाले आतंकी को पकड़ने की कहानी पर आधारित है।

  |     |     |     |   Updated 
अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड का दमदार टीजर रिलीज, भारत के ‘ओसामा’ को पकड़ेंगे ये 5 लोग
'इंडियाज मोस्ट वांटेड' फिल्म 24 मई को रिलीज हो रही है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ संबंधों या फिर शादी को लेकर नहीं बल्कि अपनी अगली फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ को लेकर छाए हुए हैं। अर्जुन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था और आज यानी मंगलवार को फिल्म का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के दो पोस्टर पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं।

‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में 2007 से 2013 तक की कहानी दिखाई गई है। इस दौरान आतंकियों ने देश के कई बड़े शहरों में 52 धमाके किए थे। इन आतंकी हमलों में 433 लोग मारे गए थे और करीब 800 लोग घायल हुए थे। इस फिल्म के केंद्र में एक ऐसे खूंखार आतंकी को दिखाया गया है जिसे भारत का ‘ओसामा बिन लादेन’ कहा जाता था।

पांच साधारण से लोग उसे पकड़ने का जिम्मेदारी लेते हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर, राजेश शर्मा, प्रशांत अलेक्जेंडर, गौरव मिश्रा, आसिफ खान और बजरंग बली सिंह मुख्य किरदारों में हैं। इंडियाज मोस्ट वांटेड फिल्म का निर्देशन ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘रेड’ जैसी दमदार फिल्म बनाने वाले फिल्ममेकर राजकुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म की कहानी भी राजकुमार ने ही लिखी है।

राजकुमार गुप्ता, मायरा कर्ण और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 24 मई को रिलीज हो रही है। पहले इस फिल्म को भारतीय खुफिया एजेंसी ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (RAW) के जांबाज एजेंट रविंद्र कौशिक से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन फिल्म में 2007 से लेकर 2013 तक हुए 52 आतंकी धमाकों का जिक्र किया गया है, जिससे इस फिल्म के रविंद्र कौशिक से जुड़ा होने की खबरों का खुद-ब-खुद खंडन हो जाता है।

देखिए ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ फिल्म का टीजर…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply