अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर बताई अपनी सोच, कहा- मैंने घर को टूटते देखा है फिर भी है इस पर यकीन

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक बार फिर बात की। इसके साथ ही इस एक्टर ने शादी (Arjun kapoor Malaika Arora Marriage) के बारे में अपनी राय जाहिर की। जानिए क्या कहा इस एक्टर ने।

अर्जुन कपूर की तस्वीर (फोटो;विरल/मानव)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भले एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते की बात न कबूले, लेकिन उनका अक्सर एक साथ इवेंट पर नजर आना इन खबरों को आए दिन हवा देने का काम करता है। कुछ वक्त पहले ही अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor Malaika Arora Marriage) ने एक इंटरव्यू में ये साफ किया था कि उन्हें शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है और सही वक्त आने पर ये भी हो जाएगा।

लेकिन ये एक्टर शादी की चल रही चर्चाओं पर अपनी राय रखने से यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने हाल ही में अपने इंटरव्यू में एक बार फिर अपनी शादी और इससे जुड़ी कई बातों पर राय रखी। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हुए एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor Movies) ने न सिर्फ अपनी शादी पर बात की, बल्कि अपने और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Photos) के बीच उम्र के फर्क पर भी अपनी राय रखी। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा-

मैं ऐसी खबरों को अहमियत नहीं देता न इसके बारे में सोचता हूं। लोगों का काम हैं बातें करना और कयासें लगाना और मेरा काम है इसकी सफाई देना। लोग शादी के बाद टकले होते हैं, मैं शादी के दौरान टकला नहीं होना चाहता हूं। मेरी उम्र अभी 33 साल है और शादी ही जिंदगी या किसी रिश्ते का अंत नहीं होता है। लेकिन शादी के अलावा भी किसी रिश्ते में बहुत कुछ जानने के लिए होता है।’

जैसा कि हम सब जानते हैं कि अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर श्रीदेवी से शादी के बाद अपनी पहली पत्नी मोना कपूर से अलग हो गया थे। मोना कपूर अर्जुन कपूर की मां थी। जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि क्या उन्हें शादी पर यकीन है, तो इस एक्टर ने इसका जवाब देते हुए कहा-

मैं एक ऐसे घर से आता हूं जहां पर मैंने घर को टूटते हुए देखा है। बावजूद इसके मुझे शादी पर यकीन है। मैंने कई ऐसे कपल भी देखें हैं, जो काफी खुशनुमा वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं। मुझे लगता है कि शादी एक अच्छा अनुभव है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप इसमें एकदम से कूद जाओ। आपको पहले चीजों को अच्छी तरह जानना और समझना चाहिए। रिश्ते के उतार-चढ़ाव से गुजरो और एंजॉय करो। फिर देखिए कि ये चीजें आपको कहां ले जा रही हैं।’

गौरतलब हो कि अभी कुछ वक्त पहले ही अर्जुन कपूर राजकुमार गुप्ता की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ में नजर आए थे। इसकी स्क्रीनिंग के दौरान उनके साथ मलाइका अरोड़ा भी दिखी थीं। इस फिल्म के बाद ये एक्टर जल्द ही आशुतोष गोवरिकर की फिल्म ‘पानीपत(PaniPat Movie)’ में नजर आएंगे। इसमें उनके अपोजिट कृति सेनन(Kriti Sanon) दिखेंगी।

जानिए अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ को देखने के बाद दीपिका पादुकोण ने क्या रिएक्शन दिया….

वीडियो में देखिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की असली कहानी….

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।