अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर ने उड़ाया मलाइका अरोड़ा का जमकर मजाक, एक्ट्रेस की तस्वीर पर किया ये कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) यूं तो हमेशा अपने फैशन स्टाइल की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन कभी-कभार वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है लेकिन इस बार उन्हें ट्रोल करने वाले कोई और नहीं बल्कि उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के चाचा हैं।

  |     |     |     |   Updated 
अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर ने उड़ाया मलाइका अरोड़ा का जमकर मजाक, एक्ट्रेस की तस्वीर पर किया ये कमेंट
अर्जुन कपूर के चाचा ने मलाइका अरोड़ा को किया ट्रोल (फोटो-इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) वैसे तो अपने फैशन स्टाइल से अच्छे-अच्छों को मात देती हैं। 45 की उम्र में 25 की दिखने वाली मलाइका हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस से सुखियों में बनी रहती हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसको लेकर वो ट्रोल हो गईं हैं। जी हां, उन्हें इस बार फैंस ने नहीं बल्कि उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अंकल और एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने ट्रोल किया है।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। शेयर कि हुई तस्वीर में मलाइका अरोड़ा के पीछे का बैकग्राउंड नीला रंग का नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, सैटर्डे ब्लूज। शेयर की हुई तस्वीर में मलाइका ने डेनिम जैकेट के साथ ब्लू जीन्स पहनी हुई है। वहीं तस्वीर में वो ऊपर की तरफ देखते हुए पोज दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा की इसी तस्वीर पर अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा- ‘बाली का समुद्र इतना भी नीला नहीं है’।

सबसे पहले आप ये तस्वीर देखिए…

View this post on Instagram

Saturday blues 👖👕🧢🦋🐬 pic credit @sarvesh_shashi

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

संजय कपूर के फैंस उनके इस कमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा के फैंस भी उनकी इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं है। हालांकि आपको बता दें की संजय कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच यह कोई सीरीयस ट्रोलिंग नहीं, बल्कि एक मजाकिया कमेंट था।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को हाल ही में एक तस्वीर को लेकर लोगों की फजीहत का शिकार होना पड़ा था। दरअसल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया गया था। ऐसे में मलाइका ने अपने सोशल मीडिया आकउंट से एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उनके साथ श्वेता बच्चन, चंकी पांडे, फराह खान के साथ अर्जुन कपूर भी नजर आ रहे थे। राखी के मौके पर मलाइका अर्जुन को साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

आपको बता दें कि बीते दिनों बॉम्बे टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को लेकर कुछ खुलासे किये थे। इस दौरान उन्होंने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को बेहद खूबसूरत बताया था।

ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की हिन्दू नहीं, क्रिश्चन रीती रिवाज़ से होगी शादी, पढ़ें पूरी खबर

जब मलाइका संग फोटो लेने पर अर्जुन कपूर ने किया था इंकार…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: तृप्ति शर्मा

दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।

tripti.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply