अर्जुन कपूर की दादी ने भेजा ख़त कहा जल्दी शादी कर लो

अर्जुन कपूर की दादी ने भेजा उन्हें ख़त और कहा जल्दी शादी कर लो, ऐसा था उनका रिएक्शन!

अर्जुन कपूर की दादी ने भेजा उन्हें ख़त और कहा जल्दी शादी कर लो, ऐसा था उनका रिएक्शन!

अर्जुन कपूर बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जो अपने परिवार से बहुत ही जुड़े हुए हैं| बहुत सी लड़कियां उनकी दीवानी भी हैं हालाँकि अर्जुन कपूर अभी भी कुंवारे हैं| ऐसे में अभी उनका प्लान अभी शादी करने का तो नहीं है लेकिन उनकी दादी ने उन्हें कहा है कि वो जल्दी से शादी कर ले|यही नहीं उन्होंने यह बात एक ख़त लिख कर कही| अर्जुन कपूर ने ये बात खुद ही अपने इन्स्टा स्टोरी पर बतायी यहाँ देखिये उनका ये पोस्ट-

हाल में ही अर्जुन कपूर और परिणिति चोपड़ा ने अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग पूरी की है| फिल्म में अर्जुन ने परिणिति के साथ काम करने के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें परी के साथ काम करते हुए किसी तरह की कोई इन्सिक्युरिटी नहीं होती| वहीँ परिणिति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के बारे में एक खुलासा करते हुए कहा कि वो इशकज़ादे के सेट पर वो बहुत ही एटीट्युड दिखाया करते थे|

अर्जुन ने परिणिति के साथ मस्ती करते हुए कहा , ‘परिणीति का सौभाग्य है कि उनको मेरे साथ काम करने का मौका मिला है।’ अर्जुन की ये बात सुनकर परिणीति ने भी कहा, ‘अर्जुन बेहद लकी हैं कि उन्हें मेरे साथ काम करने का मौका मिला है।’

अर्जुन कपूर ने खुलासा किया , ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा जिस आइकॉनिक फिल्म को बार-बार देखता था, आज उस फिल्म के अगले भाग की शूटिंग मैंने खत्म कर दी है। मुझे याद है मैंने पहली बार नमस्ते लंदन कटरीना कैफ के साथ बैठकर देखी थी।’

वहीँ परिणीति ने कहा बताती हैं, ‘जब मैं अर्जुन के साथ इश्कजादे में काम कर रही थी, तब हमारी दोस्ती हो रही थी। अर्जुन उस समय बहुत ऐटिट्यूड शो करते थे, आज भी वह बहुत ऐटिट्यूड दिखाते हैं, लेकिन अब मैं सब कुछ समझने लगी हूं, इसलिए अब कोई फर्क नहीं पड़ता है।’

फिल्म के निर्देशक-निर्माता विपुल शाह ने बताया, ‘हमारी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को दशहरे के दिन रिलीज़ हो रही है। आजकल फिल्म को एक अच्छा रिलीज़ डेट मिलना बहुत जरूरी होता है। त्यौहार के मौके पर फिल्म की रिलीज़ डेट मिलने से फिल्म की सफलता निश्चित हो जाती है। हम उम्मीद करते हैं कि इस फिल्म के जरिए लोगों के दशहरे के त्यौहार को खुशहाल बना पाएंगे।’

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।