पहले ही टूट चुकी थी अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की शादी, बेटियों के बारे में सामने आई ये सच्चाई

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की शादी के बारे में सामने आई चौकानें वाली सच्चाई

  |     |     |     |   Published 
पहले ही टूट चुकी थी अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की शादी, बेटियों के बारे में सामने आई ये सच्चाई
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की शादी के बारे में सामने आई चौकानें वाली सच्चाई

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की 20 साल की शादी टूट गयी है और लोगों को इस बारे में कोई हैरानी नहीं हुई है| बहुत से लोग ये अंदाजा लगा चुके थे कि ऐसा होने ही वाला था| अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को खत्म करने की ऑफिसियल अनाउंसमेंट की थी| भले ही उनकी शादी के टूटने की खबरें अब आयीं हो लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो दोनों अभी नहीं बल्कि 3 महीने से अलग रह रहे थे| उनका घर फ्लैट बांद्रा में है मगर तीन महीने पहले अर्जुन इस घर से अलग हो गए थे|

यही नहीं बल्कि ऐसा कहा जा रहा है कि अर्जुन ने मेहर से अलग होने में इतना समय इसलिए लिया क्योंकि दोनों ही अपनी बेटियों के बड़े होने का इंतजार कर रहे थे। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां मायरा और माहिका हैं| दोनों बेटियां अपने पैरेंट्स के काफी करीब हैं|

दरअसल रितिक और अर्जुन एक समय पर फैमिली फ्रेंड्स थे। सुजैन खान और मेहर जेसिया भी अक्सर पार्टीज में साथ देखी जाती थीं। हालांकि चार साल पहले रितिक-सुजैन का तलाक हो गया और उस वक्त यह खबरें आईं थी कि इस अलगाव की वजह अर्जुन रामपाल हैं। अर्जुन रामपाल और सुजैन खान के अफेयर के चलते एक पार्टी में मेहर और सुजैन के बीच भी झगड़े की खबरें आई थीं। जबकि अर्जुन और मेहर ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की पूरी कोशिश की। रिश्ता खत्म न हो इसलिए दोनों अपनी बेटियों के साथ कई ट्रिप पर भी गए, अच्छा वक्त भी बिताया, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो पाई।अर्जुन और मेहर की शादी 1998 में हुई थी। अर्जुन रामपाल और मेहर की की दो बेट‍ियां माहिका और माहिरा हैं।

वैसे इस खबर पर आप क्या कहना चाहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply