अर्जुन रामपाल ने माहिका-मायरा को कहा थैंक्यू, बोले- बेटियों ने बिना किसी सवाल के मेरी गर्लफ्रेंड को अपनाया

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal Girlfriend Gabriella Demetriades) जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स प्रेग्नेंट हैं। अभिनेता ने गर्लफ्रेंड को अपनाने के लिए अपनी बेटियों माहिका और मायरा का शुक्रिया अदा किया।

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड को अपनाने पर बेटियों का शुक्रिया अदा किया। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल साउथ अफ्रीका मूल की मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Arjun Rampal Girlfriend Gabriella Demetriades) के साथ रिलेशनशिप में हैं। गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं और जुलाई के आखिरी हफ्ते या फिर अगस्त के पहले हफ्ते में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। एक बार फिर पिता बनने की खबर से अर्जुन बहुत खुश हैं। अर्जुन कहते हैं कि वह अपनी बेटियों माहिका और मायरा (Mahikaa and Myra) का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने बिना किसी सवाल के गैब्रिएला को स्वीकार किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal Films) ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मेरे पिछले पांच साल बेहद नरक जैसे रहे, लेकिन जो आपको मारता नहीं है वो आपको और भी मजबूत करता है। गैब्रिएला के जिंदगी में आने के बाद मेरे लिए सबसे जरूरी था कि मेरी बेटियों को उसे स्वीकार करना चाहिए और मैं खुशकिस्मत हूं कि उन्होंने बिना किसी सवाल के गैब्रिएला को अपनाया।’

बताते चलें कि अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal Relationship) करीब 20 साल बाद अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग हुए। दोनों का तलाक हो चुका है। दंपति की दो बेटियां हैं, जिनका नाम माहिका और मायरा है। अर्जुन और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। जिसके बाद उनकी दोस्ती हुई और दोनों एक दूसरे के प्यार की गिरफ्त में आ गए। गैब्रिएला मॉडल, एक्ट्रेस, फैशन डिजाइनर और आंत्रप्रेनर हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Arjun Rampal Gabriella Demetriades) की उम्र में 15 साल का फासला है। इस समय दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। हाल ही में अर्जुन गैब्रिएला के साथ पाली हिल स्थित अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं। खबरें हैं कि बच्चे के जन्म के बाद दोनों इसी साल शादी कर सकते हैं।

मुश्किल में अर्जुन रामपाल, ये है वजह

मेहर जेसिया से अलग होने के बाद जब गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ दिखे थे अर्जुन रामपाल, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।