अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने बेटे को दिया ये प्यारा नाम, सोशल मीडिया पर मिल रही बधाई

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) ने बीती 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। अभिनेता ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने बेटे का नाम बताया।

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। (फोटो- इंस्टाग्राम)

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) मां बन चुकी हैं। बीती 18 जुलाई को गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। गैब्रिएला घर आ चुकी हैं। बेटे के नाम पर काफी दिनों से मंथन चल रहा था। जिसके बाद रविवार को अर्जुन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को अपने बेटे का नाम बताया।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने बेटे का नाम अरिक रामपाल रखा है। अर्जुन ने बेटे का हाथ थामे एक फोटो शेयर कर यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की। अर्जुन ने फैंस और करीबियों का शुक्रिया भी अदा किया। खबरों की मानें तो अर्जुन के परिवार के लोगों ने बेटे का नाम अरिक सुझाया। गैब्रिएला और उनके माता-पिता को भी यह नाम काफी पसंद आया।

अर्जुन रामपाल ने यह फोटो शेयर कर फैंस को बेटे का नाम बताया…

साउथ अफ्रीकन मूल की मॉडल और एक्ट्रेस गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के माता-पिता बच्चे के जन्म से पहले ही मुंबई आ गए थे। कुछ दिनों पहले गैब्रिएला ने बेटे के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बताते चलें कि अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बने हैं। गैब्रिएला के साथ उन्होंने शादी नहीं की है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

अर्जुन रामपाल को पहली पत्नी मेहर जेसिया से दो बेटियां (माहिका और मायरा) हैं। अर्जुन और मेहर का तलाक हो चुका है। अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। इसी साल अर्जुन ‘जी5’ की ओरिजिनल वेब सीरीज ‘फाइनल कॉल’ में एक सनकी पायलट की भूमिका में भी नजर आए थे।

अर्जुन रामपाल ने नहीं चुकाए लोन के 1 करोड़ रुपये, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा मामला

मेहर जेसिया से अलग होने के बाद जब गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ दिखे थे अर्जुन रामपाल, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।