गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को मिली अस्पताल से छुट्टी, नवजात बेटे संग बेहद खुश नजर आए अर्जुन रामपाल, देखिए तस्वीरें

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) ने बीती 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। रविवार को गैब्रिएला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) तीसरी बार पिता बन चुके हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) ने बीती 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। रविवार को गैब्रिएला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से बाहर आते हुए नवजात बेटे के साथ अर्जुन बेहद खुश नजर आए।

गर्भावस्था के दौरान बीती 17 जुलाई को गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। चार दिन बाद उन्हें अस्पताल में डिस्चार्ज कर दिया गया। हॉस्पिटल के बाहर मीडियाकर्मी अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला का इंतजार कर रहे थे।

अपने नवजात बेटे को संभाले अर्जुन रामपाल बेहद खुश नजर आए। उन्होंने मीडियाकर्मियों का अभिवादन किया। उनके साथ खड़ी गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने भी मुस्कुराकर मीडियाकर्मियों का शुक्रिया अदा किया। अर्जुन की बेटियां माहिका और मायरा उनके साथ नजर नहीं आईं।

बताते चलें कि गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के माता-पिता भी बेटी का ख्याल रखने के लिए बीते हफ्ते साउथ अफ्रीका से मुंबई पहुंचे थे। हाल ही में गैब्रिएला के पिता क्यारी डेमेट्रियड्स ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ दिख रहे थे।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स उन्हें लंच के लिए बाहर लेकर आए थे। अर्जुन और ग्रैब्रिएला ने बेटे का नाम अभी नहीं सोचा है। गैब्रिएला ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अभी तक हमने अपने बेटे का नाम तय नहीं किया है। हम नाम सोच रहे हैं।’

गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अभी तक शादी नहीं की है। अर्जुन अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से तलाक ले चुके हैं। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं। अर्जुन आए दिन बेटियों के साथ तस्वीरें और वीडियो फैंस संग सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स नवजात बेटे संग अस्पताल से बाहर आते हुए, देखिए तस्वीरें…

अर्जुन रामपाल ने नहीं चुकाए लोन के 1 करोड़ रुपये, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा मामला

मेहर जेसिया से अलग होने के बाद जब गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ दिखे थे अर्जुन रामपाल, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।