अर्जुन रामपाल के घर आया नन्हा मेहमान, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने दिया बेबी बॉय को जन्म

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal)की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) के बच्चे को आज जन्म दिया है। जेपी दत्ता की बेटी दत्ता ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी और अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड को इसके लिए बधाई दी।

अर्जुन रामपाल पापा बनने के बाद खुशी जाहिर करते हुए।

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) ने बच्चे को आज जन्म दिया है। जेपी दत्ता की बेटी दत्ता ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी और अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा,’अर्जुन रामपाल के नई खुशियां आने पर बधाई। ईश्वर आपको सलामत रखे।’ ग्रेबिएला ने अपने बेटे को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में जन्म दिया है।

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने शादी नहीं की है और दोनों की शादी से पहले बेटे ने जन्म लिया है। इससे पहले अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। प्रेग्नेंसी की लास्ट स्टेज में भी अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स का काफी ख्याल रखा।

अर्जुन रामपाल की दो बेटियां और

आपको बता दे कि अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी महर जेसिया (Mehar Jesia)से दो बेटी माहिका  और मायरा हैं। एक बेटी 17 साल की और दूसरी बेटी 14 साल की हैं। मुंबई मिरर के मुताबिक अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal Wife) ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी दोनों बेटी माहिका और मायरा ने उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को एक्सेप्ट कर लिया  है।  उन्होंने खुशी जताई की  उनके इस रिश्ते उनकी  दोनों बेटियों को कोई प्रोब्लम नहीं है।

इस साल गर्लफ्रेंड संग शादी करते हैं अर्जुन रामपाल

हालांकि, कहा जा रहा है कि अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal Marriage) और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स बच्चे के जन्म के बाद अब इस साल शादी कर सकते हैं। अर्जुन रामपाल आखिरी बार जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

मुश्किल में अर्जुन रामपाल, ये है वजह

मेहर जेसिया से अलग होने के बाद जब गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ दिखे अर्जुन रामपाल, देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।