मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं गैब्रिएला डेमेट्रियड्स, ब्रेस्टफीडिंग और बेटे अरिक रामपाल को लेकर कही ये बात

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) ने कहा कि वह बेबी होने के 11 दिन बाद ही वह नॉर्मल शेप में आ गईं थी, क्योंकि उन्होंने योगा करना नहीं छोड़ा। वह बेबी ब्रेस्टफीडिंग करती हैं और इसके लिए वह न्यूट्रीशन से भरे और हेल्दी फूड खाती हैं।

अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ। (फोटोः इंस्टाग्राम)

एक्टर अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) के एक नन्हें मेहमान ने 18 जुलाई को जन्म लिया। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपने बेटे का नाम अरिक रामपाल रखा। इसकी जानकारी एक्टर सोशल मीडिया पर एक प्यारे और इमोशनल मैसेज के जरिए दी। दोनों बीते एक महीने से पेरेंट्सहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में गैब्रिएला डेमेट्रियड्स एक एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अपने मदरहुड के एक्सपीरिएंस, बॉयफ्रेंड अर्जुन रामपाल और अपने बेटे अरिक रामपाल के बारे में बताया।

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने कहा कि वह बेबी होने के 11 दिन बाद ही वह नॉर्मल शेप में आ गईं थी, क्योंकि उन्होंने योगा करना नहीं छोड़ा था और वह प्रेंग्नेंसी के दौरान भी योगा करती थीं। वह बेबी ब्रेस्टफीडिंग करती हैं और इसके लिए वह न्यूट्रीशन से भरे और हेल्दी फूड खाती हैं। ब्रेस्टफीडिंग (Gabriella Demetriades Motherhood) के दौरान वह ऐसे ही फूड खाती हैं। वह बेबी का बहुत ध्यान रखती हैं। गैब्रिएला डेमेट्रियड्स कहती हैं कि लोगों को लगता कि वह मां नहीं बन पाएंगी क्योंकि वह अपने सभी दोस्तों में बड़ी हैं, लेकिन यह वह मां बनी और उसको एन्जॉय कर रही हैं।

बेटे ने महसूस करवाया प्यार

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स का कहना है कि यह सब अर्जुन रामपाल  (Arjun Rampal) की वजह से हुआ है। उन्होंने उन्हें काफी प्यार दिया है और उनके बेटे अरिक रामपाल (Arik Rampal) ने उन्हें महसूस कराया कि प्यार क्या होता है। गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ-साथ अर्जुन रामपाल भी अपने बेटे का काफी ख्याल रखते हैं। वह बेबी के साथ खूब मस्ती करते हैं। बेबी के साथ-साथ अर्जुन रामपान अपनी गर्लफ्रेंड का भी काफी ध्यान रखते हैं।

अर्जुन रामपाल ने नहीं चुकाए लोन के 1 करोड़ रुपये, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा मामला

यहां देखिए, मेहर जेसिया से अलग होने के बाद जब गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ दिखे थे अर्जुन रामपाल…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।