अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड बनने वाली हैं मां, बच्चे के जन्म से पहले मुंबई पहुंचे गैब्रिएला के माता-पिता

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) मां बनने वाली हैं। बच्चे के जन्म से पहले बेटी का ख्याल रखने के लिए गैब्रिएला के माता-पिता साउथ अफ्रीका से मुंबई पहुंच गए हैं।

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स मां बनने वाली हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने इसी साल सोशल मीडिया के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि गैब्रिएला इसी महीने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। प्रेग्नेंसी की लास्ट स्टेज में भी अर्जुन गैब्रिएला का काफी ख्याल रख रहे हैं और अब इस काम में उनकी मदद के लिए साउथ अफ्रीकन मॉडल-एक्ट्रेस के माता-पिता भी मुंबई पहुंच गए हैं।

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के पिता क्यारी डेमेट्रियड्स ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वह मुंबई में गैब्रिएला और अर्जुन के साथ लंच कर रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चे के जन्म से पहले बेटी का ख्याल रखने के लिए उनके माता-पिता मुंबई आ गए हैं।

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के माता-पिता…

बताते चलें कि गैब्रिएला डेमेट्रियड्स पहली बार मां बन रही हैं। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने अभी तक शादी नहीं की है। अर्जुन को पहली पत्नी मेहर जेसिया से दो बेटियां हैं, जिनके नाम माहिका (17) और मायरा (14) हैं। अर्जुन और मेहर तलाक ले चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बेटियों द्वारा गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को अपनाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया था।

माना जा रहा है कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स बच्चे के जन्म के बाद इसी साल शादी कर सकते हैं। अर्जुन आखिरी बार जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कममाल नहीं दिखा पाई थी।

अर्जुन रामपाल ने नहीं चुकाए लोन के 1 करोड़ रुपये, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा मामला

मेहर जेसिया से अलग होने के बाद जब गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ दिखे थे अर्जुन रामपाल, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।