अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस हुई प्रेग्नेंट, एक्टर ने कुछ यूं किया खुशी का इजहार

अर्जुन रामपाल एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए द है।

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस हुई प्रेग्नेंट ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की प्रेग्नेंट होने की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की है। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की शादी नहीं हुई है। वहीं, अर्जुन रामपाल एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं।

एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के साथ एक शेयर की है। तस्वीर में गैब्रिएला डेमेट्रिएडस गाउन पहने हुए नजर आ रही है। साथ ही उनका बेबी बंप भी साफ तस्वीर में दिखाई दे रहा है। अपने पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैं बेहद ही खुशनसीब हूं कि मैं एक बार फिर से नई शुरुआत करने जा रहा हूं, इस बच्चे के लिए तुम्हारा धन्यवाद। अर्जुन रामपाल ने फिलहाल अपनी पहली वाली पत्नी से तलाक नहीं लिया है। ऐसे में वो अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस से शादी नहीं कर सकते हैं।

आपको बताते चलें कि ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले साल ही एक्टर ने अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों ने पहले 1998 में शादी की थी। इसके साथ ही अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं जिनका नाम माहिका और मायरा है। एक्टर अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला को एक साथ कई जगहों पर देखा गया है। इस पोस्ट के सामने आते ही अब दोनों के रिश्ते पर आधिकारिक तौर पर मोहर लग गई है। इसके साथ ही  एक्टर अर्जुन रामपाल ने फिल्म  ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

यहां देखिए अर्जुन रामपाल से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।