अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद के लिए होस्ट की शानदार बेबी शॉवर, देखिए यहां खूबसूरत तस्वीर

एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद (Gabrielle Demetriades) के साथ अपनी फैमिली संग बेबी शावर (Baby Shower) एंजॉय कर रहे हैं।

अर्जुन रामपाल ने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के लिए होस्ट की बेबी शॉवर ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इस वक्त एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद (Gabrielle Demetriades) के साथ हर पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक शानदार बेबी शावर (Baby Shower) रखा, जिसमें उनके फैमिली के कुछ खास ही लोग मौजूद रहें। अपनी बेबी शावर से जुड़ी कुछ तस्वीरें खुद अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media) पर शेयर की।

इसके साथ ही बेबी शावर फंक्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी इसके अलावा सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर तो ये साफ नजर आ रहा है कैसे एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal Instagram) अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ अपनी फैमिली संग बेबी शावर को एंजॉय कर रहे हैं। इस फंक्शन में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला देमित्रियाद ने व्हाइटल कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जिसमें वो काफी अच्छे लग रहे थे। तस्वीरों में गैब्रिएला देमित्रियाद व्हाइट ड्रेस और खुले बालों में काफी खूबसूरत लग रही है।

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का सातवां महीना चल रहा है। वह जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। आपको बताते चलें कि गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल ने अभी तक शादी नहीं की है, इसके बावजूद दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। उन्होंने बताया था कि वह एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं।  एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के साथ एक शेयर की थी। तस्वीर में गैब्रिएला डेमेट्रिएडस गाउन पहने हुए नजर आ रही थी। साथ ही उनका बेबी बंप भी साफ तस्वीर में दिखाई दे रहा था।

यहां देखिए अर्जुन रामपाल से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।