Coronavirus: प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास की अर्नब गोस्वामी ने लगाई लताड़, कहा दोनों को गैरज़िम्मेदार

अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) ने शुक्रवार के दिन प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनास (Nick Jonas) पर निशाना साधा है। उनका कहना हैं कि कोरोना वायरस का कहर सबसे पहले विदेश में आया था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) ने शुक्रवार के दिन प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनास (Nick Jonas) पर निशाना साधा है। उनका कहना हैं कि कोरोना वायरस का कहर सबसे पहले विदेश में आया था। इस बात की खबर होने के बावजूद प्रियंका और निक, मुकेश और नीता अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी की होली पार्टी में शरीख हुए थे। इसलिए अर्नब गोस्वामी ने प्रियंका और निक को गैरज़िम्मेदार नागरिक कहा है। बता दें, कोरोना सिर्फ छींकने और खांसने से फैलता है, इसलिए सरकार ने लोगों से दूर रहने के लिए कहा है।

पढ़ें: कार्तिक आर्यन का फूटा गुस्सा, घर से बाहर निकलने वालों की लगाई लताड़, देखें वीडियो

शुक्रवार की रात, अर्नब ने अपने टीवी शो पर कहा कि, ‘एक और गैरज़िम्मेदार बॉलीवुड हस्ती प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), जो अमेरिका से अपने पति के साथ 2 बड़ी पार्टी में शरीख होने के लिए मुंबई में आई थी। जो की मुंबई हुई थीं और दूसरी पुणे में। अर्नब कहते हैं, ये दोनों बहुत ही गैरजिम्मेदार है। इन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन या किसी अन्य वैश्विक संगठन का अम्बेसडर होने का इनको कोई हक़ नहीं है, यदि आप अपने ही देश में बहुत गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करते हैं और अपने ही लोगों के प्रति इतना गैरजिम्मेदार हैं।

अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) ने कहा प्रियंका और निक को शर्म आनी चाहिए। टीवी पर हो रहे वौइस्ओवर में अर्नब कह रहे है कि जो सेलिब्रिटीज कोविद (Covid) के उपायों का प्रचार कर रही हैं और वीडियो पोस्ट कर रही हैं, उन्हें यह दिखाना चाहिए कि जब पूरे देश में कोरोनोवायरस से जूझ रही है, तो वह पार्टी में शामिल कैसे हो सकती है और लोगों की जान खतरे में डाल सकती है।

पार्टी से लौटने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर कोरोनाव् वायरस से सम्बंधित एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह लोगों को कोरोना के बारे में बता रही और कैसे खुद को घर में कैद किया है यह बता रही है।

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा हैं कि वह लंदन से सीधा लखनऊ एयरपोर्ट उत्तरी और किसी बिना जांच के शहर में दाखिल हो गई है। यहीं नहीं उन्होंने करीब सौ लोगों के लिए ताज में पार्टी भी राखी थी। जिसमें संसद के सदस्य भी शामिल थे।

देखें हिंदीरश की ताज़ा वीडियो