आयुष शर्मा का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, पत्नी आर्पित खान ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बॉलीवुड में अकसर कलाकारों के ट्विटर अकाउंट हैक होते हुए देखे गए है। इस बार इसका शिकार आयुष शर्मा हो गए...

  |     |     |     |   Updated 
आयुष शर्मा का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, पत्नी आर्पित खान ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

फिल्म लवयात्री से जहां सलमान खान के बेहनोई आयुष शर्मा बॉलीवुड में डेब्यु कर रहे हैं। तो इसी बीच उनकी पत्नी और सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने पति के ट्विटर अकाउंट हैक होने की जानकारी दी है। अर्पिता ने ट्वीट कर बताया कि आयुष का ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है और उसके जरिए बेहद ही खराब ट्वीट किए जा रहे हैं। हमारी टीम वापस अकाउंट का ऐक्सेस पाने की पूरी कोशिश में लगी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी का पता लगते ही उसके खिलाफ सख्त कदम जरुर उठाया जाएगा।

ऐसा पहला मौका नहीं है जब किसी बॉलीवुड स्टार का टविटर अकाउंट हैक हुआ हो। इससे पहले भी कई सितारों के टविटर अकाउंट किसी ने हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट किए है। वहीं, आयुष शर्मा इन दिनों अपने फिल्म लवयात्री को लेकर चर्चा में है। जिसको लेकर वह कई जगह प्रमोशन भी करते नजर आ रहे थे। सलमान खान के बैनर तले बनीं फिल्म ‘लवयात्री’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म से सलमान के बेहनोई आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहें हैं।

फिल्म में नवरात्री के त्योहार के दौरान हुए प्यार की कहानी को दर्शाया गया है। जो फिल्म के हिरो हिरोईन की जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है। फिल्म ‘लवयात्री’ गुजरात की पृष्ठभूमि पर निर्मित है। इस फिल्म में नवरात्री के मौके पर एक्टर और एक्ट्रेस के उभरते प्यार के बारें में दिखाया गया है। गरबा इस प्रेम की कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

फिल्म में सुश्रुत उर्फ सुसु (आयुष शर्मा) को मिशेल (वरीना हुसैन) से प्यार हो जाता है। सुसु का किरदार आम लड़के का होता है। वो वडोदरा में बच्चों को गरबा सिखाता है। डांस सीखाने के अलावा बाकी उसकी जिंदगी में कोई और ख्वाहिश नहीं होती है। सुसु के घरवालों की तरफ से नौकरी का दबाव होता है जबकि वो वडोदरा में अपनी खुद की एक डांस ऐकडमी खोलना चाहता है।

वहीं मिशेल विदेश से भारत वापस लौटती हैं। गरबा के दौरान उनकी मुलाकात सुसु से होती है। इसी बीच दोनों को प्यार हो जाता है। इसके बाद सुसु और मिसेल की पूरी जिंदगी बदल जाती है। ये फिल्म प्यार और रोमांस से भरपूर है। फिल्म में फिर एक ट्विस्ट आता है। इसमें क्या मिशेल लंदन वापस चली जाएगी और सुसु का दिल टूट जाएगा। क्या गरबा ब्वॉय उसे फिर से मना पाएगा.. फिल्म की बाकी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply