Asha Bhosle Birthday: इस फिल्म में एक्टिंग करती नजर आईं थीं आशा भोसले, 16 साल की उम्र में इसलिए छोड़ा था घर

सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle Birthday) का आज जन्मदिन है। हम में से बहुत कम लोग ऐसे है जिन्हें ये पता है कि आशा भोसले एक फिल्म में एक्टिंग भी कर चुकी हैं। साथ ही जानिए क्यों उन्होंने 16 साल की उम्र में छोड़ा था घर।

आशा भोसले की जिंदगी से जुड़ी की अनकहीं बातें (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करनी वाली सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle Birthday) का आज जन्मदिन है। संगीत की दुनिया में 6 दशक से अपनी आवाज का जादू चलाने वाली आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को सांगली के गोहर में हुआ था। आशा भोसले एक पद्म विभूषण और 2 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हैं। उन्होंने 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भी जीता है और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड में उनका नाम मोस्‍ट रिकॉर्ड आर्टिस्‍ट इन म्‍यूजिक हिस्‍ट्री के लिए मेंशन किया गया है।

सिंगर ने अपना पहला गाना फिल्म माझा बल’ में चला चला नव बाला गया था। इसके बाद आशा जी ने हिंदी फिल्मों में गाने की शुरुआत 1948 में रिलीज हुई फिल्म चुनरिया से की थी। उनके काम में फिल्मी संगीत, पॉप, ग़ज़ल, भजन, पारंपरिक भारतीय शास्त्रीय संगीत, लोक गीत, गवालियाँ, और रवींद्र संगीत शामिल हैं और उन्होंने 20 से अधिक भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए हैं। आइए जानते है उनकी जिदंगी से जुड़ी कई अनसुनी बातें।

–  आशा भोसले पहली ऐसी भारतीय गायिका थीं, जिन्हें ग्रैमी के लिए नोमिनेट किया गया था।

-आशा भोसले एक बेहतरीन कुक भी हैं और दुनिया भर के कई रेस्टोरेंट्स की मालिक भी हैं जिनमें दुबई, बहरीन, अबू धाबी, कतर, कुवैत, बर्मिंघम और मैनचेस्टर  शामिल जैसे देश शामिल है।

-आशा भोसले ने एक बार एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी किस्मत अजमाई थी। उन्होंने 2003 में मराठी फिल्म माई  में एक्टिंग की थी। उनके इस कदम की काफी तारीफ भी की गई थी।

– 2002 में आशा भोसले एक एल्बम के लिए म्यूजिक कंपोजर भी बनीं थी। उन्होंने आपकी की आशा नाम के एक एल्बम के लिए संगीत तैयार किया था।

आशा भोसले ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। उन्होंने इसके लिए अपना घर तक छोड़ने का फैसला किया था। 16 साल की उम्र में उन्होंने गनपत राव भोसले से शादी की थी। बाद में दोनों की शादी नहीं चल पाई और उन्होंने आर डी बर्मन को अपना हमसफर बनाया लिया था।

Asha Bhosle Birthday: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का आज 86 वां जन्मदिन, यहां देखिए उनके ये 5 सुपरहिट गाने

यहां देखिए आशा भोसले से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।