एशिया विजन मूवी अवार्ड 2018: रणवीर सिंह को मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड, मैन ऑफ मूमेंट से नवाजे गए आयुष्मान खुराना

एशिया विजन मूवी अवार्ड 2018 में रणवीर सिंह को फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। वहीं, आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर क्रिटीक च्वॉइस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

आयुष्मान खुराना और रणवीर सिंह अवार्ड लेते हुए। (साभारः ट्वीटर)

दुबई में 16 फरवरी को एशिया विजन मूवी अवार्ड का 13वां वार्षिक समारोह मनाया गया। यह वार्षिक समारोह में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को सम्मान किया जाता है। हालांकि बॉलीवुड के भी कई कलाकार इस इवेंट में शामिल होते हैं और उन्हें भी सम्मानित किया जाया है। इस इवेंट की शुरुआत साल 2006 में हुई। इस बार का वार्षिक समारोह दुबई के ग्लोबल विलेज में हुआ।

इस इवेंट में रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी और आयुष्मान खुराना सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी शामिल हुए। वहीं, त्रिशा, धनुष विजय सेथुपति सहित कई साउथ इंडियन सेलिब्रिटी इस इवेंट में शामिल हुए। इवेंट में कई एंटरटेनमेंट प्रोग्राम भी हुए। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को यहां 2018 में आई उनकी फिल्म ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी के रोल के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला।

वहीं, एक्टर आयुष्मान खुराना को फिल्म ‘बधाई हो’ में जबरदस्त एक्टिंग परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटीक च्वॉइस अवार्ड से सम्मानित किया गया। साउथ इंडियन एक्टर धनुष को भी फिल्म ‘वडा चेन्नई’ के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटीक च्वॉइस अवार्ड से सम्मानित किया गया। एक्टर जिम सर्भ को फिल्म ‘पद्मावत’ में नेगेटिव रोल निभाने के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला।

ये स्टार भी हुए सम्मानित

एशिया विजन मूवी अवार्ड 2018 सेरेमनी में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को ‘एमरजिंग स्टार ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। फिल्म ‘खट्टा मीठा’ में अक्षय कुमार के अपॉजिट काम करने वाली एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णनन को ‘बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द डिकेड’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। एशिया विजन मूवी अवार्ड 2018 सेरेमनी में कई अन्य एक्टर और एक्ट्रेस को सम्मानित किया गया।

गल्ली बॉय को मिल रहा है ऑडियंस का प्यार

कुल मिलाकर अवार्ड सेरेमनी में स्टारों के भरमार रही। इसमें बॉलीवुड स्टार के साथ साउथ इंडियन सिनेमा के बड़े कलाकार शामिल हुए। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गल्ली बॉय’ वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह स्ट्रीट रैपर बने हैं। फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म की कमाई भी अच्छी चल रही है।

यहां देखिए हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।