मार्वेल स्टूडियो की अगली सुपरहीरो बन सकती हैं प्रियंका चोपड़ा, डायरेक्टर जॉए रुसो ने किया खुलासा

हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म एवेंजर्सः एंडगेम के को-डायरेक्टर जॉए रुसो ने खुलासा किया कि उन्होंने एक प्रोजेक्ट के लिए बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से बातचीत की है।

एवेंजर्सः एंडगेम के को-डायरेक्टर जॉए रुसो। (फोटोः मानव मंगलानी/विरल भय्यानी)

हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म एवेंजर्सः एंडगेम के को-डायरेक्टर जॉए रुसो ने खुलासा किया कि उन्होंने एक प्रोजेक्ट के लिए बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से बातचीत की है। 47 वर्षीय फिल्ममेकर्स ने अपने भाई एंथोनी रुसो के साथ मिलकर मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स को जमीनी स्तर पर पेश किया है। फिल्ममेकर्स को लगता है कि प्रियंका चोपड़ा बहुत ही बेहतरीन हैं और वह उनके साथ काम करना चाहते हैं।

रुसो एक ग्रुप इंटरव्यू में कहा कि प्रियंका चोपड़ा आज के समय में के वैश्विक स्तर की पहचान रखती हैं। वह बहुत ही बेहतरीन हैं, उनके साथ काम करके अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि वह प्रियंका चोपड़ा से इसके लिए संजीदगी से बात कर रहे हैं। लेकिन अभी उन्होंने खुलासा नहीं किया कि प्रियंका चोपड़ा से उनकी क्या बात हुई है।

फैंस चाहते हैं मुस्लिम सुपरीहीरो का किरदार निभाए प्रियंका चोपड़ा

पिछले साल मार्वेल स्टूडियो के प्रमुख केविन फिगे ने कहा था कि वे एक सुपरहीरो मिस मार्वेल यानि कमला खान पर एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। उनके फैंस ने सोश मीडिया पर अपनी इच्छाएं जताई कि वह इस किरदार में प्रियंका चोपड़ा को देखना चाहते हैं। लोग चाहते थे कि प्रियंका चोपड़ा मार्वेल की पहली मुस्लिम सुपरहीरो का किरदार निभाए।

जॉए रुसो को पसंद आई दबंग सीरिज

जॉए रुसो इस समय भारत में हैं और अपनी फिल्म ‘एवेंजर्सः एंडगेम’ का प्रमोशन कर रहे हैं। यह फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज पूरे विश्व में रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें दबंग सीरिज जैसी एक्शन डायरेक्शन वाली देखने में इंटरेस्टिंग लगी। उन्होंने कहा कि कई साल पहले उन्होंने दबंग देखी थी उसके बाद दंबग 2 भी देखी। इस फिल्म में उन्हें कैमरा वर्क बहुत पसंद आया। फिल्म म्यूजिक और एनर्जी के साथ सलमान खान भी काफी पसंद आए।

भारत में चार भाषा में रिलीज होगी ‘एवेंजर्सः एंडगेम’

जॉए रुसो ने यह भी बताया कि मार्वेल की 2015 फिल्म ‘एवेंजर्सः एज ऑफ अल्ट्रोन’ का क्लामेक्स साल 2010 में आई रजनीकांत स्टारर फिल्म रोबोट से प्रेरित था। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि यह मार्वेल स्टूडियो ने अब तक कुल 22 फिल्में बनाई हैं, जिनमें स्पाइडरमैन और हाल ही में रिलीज हुई कैप्टेन मार्वेल भी शामिल है। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ 26 अप्रैल को रिलीज होगी। भारत में यह चार भाषाओं में रिलीज होगी।

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड तक का सफर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।