AVENGERS INFINITY WAR ने कमाई से बॉलीवुड फिल्मों पर मचाया कहर, अबतक इतने कमाए

अबतक AVENGERS INFINITY WAR ने कमा लिए हैं इतने

अबतक AVENGERS INFINITY WAR ने कमा लिए हैं इतने

बॉलीवुड में अगर हॉलीवुड की फिल्में हिट हो जाए तो कमाल हो जाता है| भारतीय बॉक्स ऑफ़िस एक तरफ जहाँ बॉलीवुड फिल्में काम नहीं कर रही हैं वहीँ इस हॉलीवुड फिल्म ने कमाल किया है| हिंदी फिल्मों के हिट का पैमाना 100 करोड़ का है| ऐसे में अगर इंग्लिश फिल्म कुछ दिनों में 100 करोड़ कमा ले तो ऐसा बॉलीवुड फिल्मों के लिए खतरा है| हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा दिया है| चार दिन में ही इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है|

आपको बता दें हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर दमदार कमाई से सभी को हैरान कर दिया है| ये फिल्म लगभग डेढ़ दर्जन सुपरहीरोज़ से भरी हुई है| एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने सिर्फ तीन दिन में इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

रिपोर्ट्स की माने तो एंथोनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी एवेंजर्स- इनफिनिटी वॉर ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को 20 करोड़ 52 लाख रूपये का कलेक्शन किया था| ये हॉलीवुड फिल्म न सिर्फ इंग्लिश में बल्कि हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ हुई थी| अबतक इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ 82 लाख रूपये का कलेक्शन किया है| वहीँ फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो यह 147 करोड़ 21 लाख रूपये है। फिल्म ने अपनी रिलीज़ के तीसरे ही दिन 32 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया वहीँ दुसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने 30 करोड़ करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया| वहीँ इस फिल्म को 31 करोड़ 30 लाख की ओपनिंग मिली थी|

एवेंजर्स ने एक रिकॉर्ड भी बनाया है| यह इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर हॉलीवुड फिल्मों के लिस्ट में कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर है l

इस फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रुसो ने किया है| आपको बता दें दर्शकों ने एवेंजर्स की पिछली कड़ी एवेंजर्स: एज़ ऑफ अल्ट्रॉन को भी बहुत पसंद किया था और अब इस फिल्म में आपको और भी ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।