Baaghi 3 Vs Angrezi Medium Box Office: बागी 3 ने 10वें दिन कमाए इतने करोड़, अंग्रेजी मीडियम की रफ़्तार धीमी

Baaghi 3 Vs Angrezi Medium Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर बागी 3 (Baaghi 3) रिलीज़ होने से पहले ही काफी चर्चा में रही थी। वहीँ इरफ़ान खान (Irrfan Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म 'अंग्रज़ी मीडियम' (Angrezi Medium) भी रिलीज़ होते ही कलेक्शन पर बड़ा झटका लगा है।

बाघी 3 और अंग्रेजी मीडियम की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Baaghi Vs Angrezi Medium Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर बागी 3 (Baaghi 3) रिलीज़ होने से पहले ही काफी चर्चा में रही थी। यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म का ट्रेलर और गाने लोगों को काफी पसंद आये थे। शुरुवाती में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छे कलेक्शन लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के वजह से फिल्म पर काफी बड़ा झटका लगा है। सिर्फ बागी 3 ही नहीं, बल्कि इरफ़ान खान (Irrfan Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म ‘अंग्रज़ी मीडियम’ (Angrezi Medium) भी रिलीज़ होते ही कलेक्शन पर बड़ा झटका लगा है।

Baaghi 3 Box Office Collection Day 10

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर को रिलीज़ हुई केवल 10 दिन ही हुए है। कोरोनावायरस के वजह से भारत में बहुत सिनेमा हॉल बंद कर दिए है जिसके चलते इसका असर कलेक्शन पर हुआ है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक बागी 3 (Baaghi 3) ने इतवार के दिन केवल 2 करोड़ रूपए कमाई है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक इस फलम 94 करोड़ रूपए कमाए है। इस फिल्म में अंकिता लोखंडे और जयदीप अहलवात भी अहम् किरदार में नजर आ रहे हैं।

Angrezi Medium Box Office Collection Day 3

वहीँ अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) की बात करें तो इरफ़ान खान, राधिका मदन और करीना कपूर खान स्टारर कुछ बॉक्स ऑफिस ख़ास नहीं कर पाई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक इस फिल्म ने इतवार के दिन 2.5o-2.75 करोड़ कमाने में सफल रहीं है। अंग्रेजी मीडियम इस शुक्रवार को रिलीज़ हुई थी और दिल्ली सरकार और महाराष्ट्र सरकार ने सिनेमा हॉल बंद करने का आदेश दिया है इसके चलते दोनों फिल्मों पर भरी असर हुआ है।

‘अंग्रेजी मीडियम’ की कहानी पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है। इरफान खान और राधिका मदान ने ये किरदार निभाया है। करीना, इरफ़ान और राधिका के अलावा इस फिल्म में डिंपल कपाडिया, कीकू शारदा, दीपक डोब्रियाल, रणवीर शोरे और पंकज त्रिपाठी अहम् किरदार निभाते नजर आयेंगे। अंग्रेजी मेडियम के डायरेक्टर है होमी अदजानिया (Homi Adajania) है।

देखें हिंदीरश की ताज़ा वीडियो