Bappi Lahiri Death: मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहिरी का निधन, 69 की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहिरी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया है। बप्पी लहिरी ने 69 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। बप्पी दा ने मुंबई के हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बप्पी दा ने 80-90 के दशक में कई फिल्मों में ब्लॉकबस्टर गाने दिए और एक अलग पहचान बनाई।

बप्पी लहिरी (फोटो: सोशल मीडिया)

Bappi Lahiri Death: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहिरी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया है। बप्पी लहिरी ने 69 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। बप्पी दा ने मुंबई के हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बप्पी दा ने 80-90 के दशक में कई फिल्मों में ब्लॉकबस्टर गाने दिए और एक अलग पहचान बनाई।

बीते साल अप्रैल में बप्पी लहिरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बप्पी दा कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालांकि कुछ दिनों में ही वह ठीक भी हो गए थे। इस वक्त वह मुंबई के Criticare अस्पताल में एडमिट थे,जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. दीपक नामजोशी ने बताया कि बप्पी लहिरी एक महीने से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उन्हें 14 फरवरी को डिस्चार्ज कर दिया गया था।

मंगलवार को अचानक बप्पी दा की हालत बिगड़ गई। बप्पी दा के परिवार ने डॉक्टर को घर पर बुलाया। जिसके बाद बप्पी दा को तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर के मुताबिक, बप्पी दा हेल्थ संबंधी काफी (Bappi Lahiri health issues) परेशानियों से जूझ रहे थे। उनका निधन OSA (obstructive sleep apnea) के कारण हुआ।

बप्पी लहिरी (Bappi Lahiri Death) के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर सिलेब्रिटीज और फैंस ‘डिस्को किंग’ को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Alia Bhatt Photos: आलिया भट्ट ने साड़ी लुक में ढाया कहर! देखें गॉर्जियस फोटोज

बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.