पद्मावती से पहले हुआ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का ब्रेकअप?

रणवीर सिंह के इस ट्वीट का मतलब दीपिका से तो नहीं है?

रणवीर सिंह के इस ट्वीट का मतलब दीपिका से तो नहीं है?

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘पद्मावती’ की की रिलीज डेट अब नजदीक आ गयी है लेकिन रियल लाइफ में दीपिका और रणवीर के बीच दूरियां ही दूरियां हैं| दोनों साल 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनके रिलेशनशिप की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म “रामलीला” से हुई थी| हालाँकि बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आयीं थी और अब ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर के बीच सबकुछ सही नहीं है|

पद्मावती 3डी ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सिर्फ दीपिका नज़र आयीं| हालाँकि वहां पर रणबीर सिंह और शाहिद नज़र नहीं आये| इतना ही नहीं बल्कि ऐसा कहा जा रहा था कि इस इवेंट में कोई स्टार नहीं आएगा| ऐसे में दीपिका का आना देख सभी हैरान रह गए थे|

सोर्स की बात माने तो दीपिका इवेंट पर जा रही हैं ऐसा उन्होंने अपने को-स्टार्स को नहीं बताया| इस वक़्त जहाँ रणवीर सिंह फुटबॉल खेल रहे थे वहीँ शाहिद भी घर पर आराम कर रहे थे| ऐसे में अगर दोनों को इस इवेंट का पता होता तो वो भी दीपिका के साथ यहाँ आ सकते थे| हालाँकि दीपिका ने ऐसा नहीं किया| शाहिद को बुरा लगा क्योंकि वो उनके को-स्टार हैं लेकिन साथ ही साथ रणवीर सिंह दीपिका की इस बात से काफी नाराज़ हो गए!

इसके बाद रणवीर ने ट्विटर पर जाकर फिल्म के 3 डी ट्रेलर के बारे में बात की| पहले ट्विट में उन्होंने ट्रेलर की तारीफ की और दुसरे ट्वीट में उन्होंने खुद के लुक्स और किरदार की बात करते हुए नज़र आते हैं| इसके बाद उन्होंने कहा कि आज सुबह उन्हें मक्खी ने काट लिया सोचा कि पिक्चर पोस्ट करूँ लेकिन उसे फेमस क्यों करना|”

खैर, अब हम ये सोच रहे हैं कि आखिर रणवीर का इशारा कहाँ था| इस खबर पर आप क्या कहना चाहेंगे?

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।