भगवंत मान की दूसरी शादी के बीच पहली पत्नी की चर्चा हुई तेज, तलाक के बाद कहां रहती हैं मान की पहली पत्नी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ((Bhagwant Mann) अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। कभी राजनीति की खातिर परिवार का त्याग करने वाले मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच भगवंत मान की पहली पत्नी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आइये जानते हैं उनकी पहली पत्नी (Bhagwant Mann first wife) और बच्चों के बारे में!

भगवंत मान का परिवार (फोटो: सोशल मीडिया)

पंजाब के सीएम भगवंत मान ((Bhagwant Mann) अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। कभी राजनीति की खातिर परिवार का त्याग करने वाले मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच भगवंत मान की पहली पत्नी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आइये जानते हैं उनकी पहली पत्नी (Bhagwant Mann first wife) और बच्चों के बारे में!

भगवंत मान की पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है। भगवंत मान और इंदरप्रीत कौर के दो बच्चे हैं। साल 2015 में भगवंत और इंदरप्रीत का तलाक हो गया था। तलाक की अर्जी में इंद्रप्रीत कौर ने शर्त रखी थी कि अगर भगवंत भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं और राजनीति छोड़ देते हैं तो वो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी। जिस पर भगवंत मान ने परिवार को नहीं राजनीति को चुना। भगवंत मान की एक्स वाइफ इंदरप्रीत कौर अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं।

भगवंत मान के बच्चों, दिलशान मान (17 साल) और सीरत कौर मान (21 साल) को उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी देखा गया था। दोनों बच्चे अभी पढाई कर रहे हैं। भगवंत मान के मुताबिक, राजनीति में एक्टिव होने की वजह से वे परिवार को वक्त नहीं दे पाते थे। इस वजह से पहली पत्नी संग उनके रिश्ते में दूरी आ गई थी।

Who is Gurpreet Kaur:

भगवंत मान शादी (Bhagwant Mann Marriage) करने जा रहे हैं। चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री आवास में उनकी शादी के आयोजन की तैयारियां की गई हैं।

शादी सिख रीति-रिवाज से होगी क्योंकि भगवंत मान और उनकी होने वाली पत्नी गुरप्रीत कौर सिख हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। वह भगवंत मान को पिछले डेढ़ साल से जानती हैं।

प्रतीक सहजपाल ने खतरों के खिलाड़ी में किये खतरनाक स्टंट! अब बताया कि वह क्या करना चाहते हैं?

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.