एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी पर गैंबलिंग रैकेट चलाने का आरोप, गिरफ्तारी के बाद अब मिली जमानत

एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) के पति हिमालय दसानी (Himalaya Dassani) को को कल अंबोली पुलिस ने गैंबलिंग रैकेट से कनेक्शन के चलते गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

हिमालय दासानी और भाग्यश्री (फोटो:ट्विटर)

सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म मैने प्यार किया (Maine Pyaar Kiya) में काम कर चुकी एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) के पति हिमालय दसानी (Himalaya Dassani) को कल अंबोली पुलिस ने गैंबलिंग रैकेट से कनेक्शन के चलते गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। हिमालय पर आरोप है कि वो मुंबई के लोखंडवाला इलाके में गैंबलिंग रैकेट चला रहे थे।

सामाचार एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक इस मामले में हिमालय को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें जमानत मिलने पर पर रिहा कर दिया गया। हालांकि,  इस पूरे मामले पर अभी हिमालय या उनकी फैमिली की ओर से कोई बयान नहीं आया है। इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस की जांच जारी है और वो कई अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खबरों की मानें तो, पिछले महीने हुए एक छापेमारी में इस मामले में 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

देखिए एएनआई का ट्वीट…

आपको बता दें कि भाग्यश्री ने हिमालय से 1990 में शादी की थी और उसके बाद उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया। हालांकि, वो अपने पति के साथ कुछ फिल्मों में नजर आईं थी, लेकिन वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। कुछ वक्त पहले ये एक्ट्रेस टीवी सीरियल ‘लौट आओ तृषा’ में नजर आईं थी। बताते चलें कि उनके बेटे अभिमन्यु दासानी (Abhimanyu Dassani) ने इसी साल डायरेक्टर वासन बाला की फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से बॉलीवुड में कदम रखा है। इसमें उनके साथ राधिका मदान (Radhika Madan), महेश मांजरेकर और गुलशन दैवेया जैसै कलाकार भी नजर आए थे।

वीडियो में देखिए सलमान खान को लेकर भाग्यश्री ने क्या कहा….

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।