फिल्म भारत का स्लो मोशन सॉन्ग देख थियेटर में ही नाचने लगी ऑडियंस, दिशा पटानी ने शेयर किया ये वायरल वीडियो

दिशा पटानी (Disha Patani) ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फैंस एक सिनेमाघर में स्लो मोशन (Slow Motion Song) सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। दिशा पटानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने फैंस को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद कहा है।

स्लो मोशन सॉन्ग में सलमान खान और दिशा पटानी। (फोटोः इंस्टाग्राम)

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत (Bharat Box Office Collection) की सफलता से दिशा पटानी काफी खुश हैं। फिल्म के जरिए लोग सलमान खान और कैटरीना कैफ को प्यार दे रहे हैं तो वही, फिल्म में दिशा पटानी की परफॉर्मेंस को लोग का एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म में दिशा पटानी का सलमान खान के साथ एक सॉन्ग स्लो मोशन काफी पॉपुलर हो रहा है और लोगों की जुबां पर चढ़ रहा है। दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फैंस एक सिनेमाघर में स्लो मोशन सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं।

दिशा पटानी (Disha Patani Viral Video)  ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने फैंस को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद कहा है। इस वीडियो में, सिनेमाघर में फिल्म भारत का जैसे ही स्लो मोशन सॉन्ग आता है, तो ऑडियंस खड़े होकर नाचने लगती है, चीयर करती है और सीटी बजाती है। कुछ लोग नाचते हुए वीडियो भी बना रहे हैं। फिल्म में दिशा पटानी राधा का किरदार निभा रही हैं। ऑडियंस से लेकर फिल्म क्रिटीक्स ने उनके रोल की तारीफें की हैं।

यहां देखिए दिशा पटानी का शेयर किया हुआ वीडियो-

बर्थडे से पहला मिला फिल्म की सफलता का गिफ्ट

आपको बता दें कि भारत ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज हुई है और अच्छ प्रदर्शन कर रही है। दिशा पटानी (Disha Patani Birthday) भी फिल्म की सफलता के साथ-साथ अपने बर्थडे का महीना चलने से भी काफी खुश हैं। उनका जन्मदिन 13 जून को है, लेकिन इसकी तैयारियां उन्होंने पहले ही शुरू कर दी है। फैंस उनके लिए सरप्राइज गिफ्ट भी लाए। जब फैंस को पता चला कि दिशा पटानी खाने की बहुत ही शौकीन हैं, वे उनकी फेवरेट बेकरी से स्वादिष्ट केक खरीद कर लाए। दिशा पटानी ने इस सरप्राइज गिफ्ट के बारे में बताया और उनका आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई।

वीडियो में देखिए स्लो मोशन गाने में सलमान खान ने अपना वादा तोड़ा और पर्दे पर किया किस…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।