भावनाओं से सराबोर होगा फिल्म भारत का टीजर, स्टंट से ज्यादा दिखेगा देशभक्ति का अहसास

निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ सलमान खान की भारत तीसरी फिल्म है। इस फिल्म का टीजर 26 जनवरी को लॉन्च कर दिया जाएगा। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (फाइल फोटो)।

फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत की टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ की कमेष्ट्री को देखने के लिए उनके फैंस बेताब है। इसी के साथ फिल्म में एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी नजर आनी वाली हैं। फिल्म का टीजर 26 जनवरी को लॉन्च हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक भारत का टीजर सलमान खान की अधिकांश फिल्मों से बहुत ज्यादा अलग होगा। ये फिल्म एक्शन से ज्यादा देशभक्ति वाली फीलिंग देगी। इसमें कुछ स्टंट सीन भी होंगे। फिल्म निर्देशक अली अब्बास और सलमान खान पूरी तरह से साफ हैं कि फिल्म का टीजर आपको फिल्म की थीम का अहसास देगा।

सलमान खान निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ उनकी ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले पहली बार सलमान खान वर्ष 2016 में सुल्तान में नजर आए थे। सुल्तान में सलमान खान एक रेस्लर के किरदार में नजर आए थे। सलमान खान की सुल्तान ने कमाई के मामले में सिनेमाघरों में धमाल मचा दी थी। सलमान खान के किरदार और अभिनय की लोगों ने दिल खोल के तारीफ की थी।

इसके बाद सलमान खान ने अली अब्बास के साथ टाइगर जिंदा है में काम किया। सलमान खान की ये फिल्म भी सिनेमाघरों में हिट रही। और अब सलमान अली के साथ तीसरी फिल्म भारत कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर मेन किरदार में नजर आएंगे।

सलमान खान की इस फिल्म का टीजर 26 जनवरी के दिन रिलीज किया जाएगा। टीजर लॉन्च को लेकर फिल्म की स्टार कास्ट पूरी तरह काफी उत्साहित है। अभी हालही में फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपना जन्मदिन मनाया था। उन्होंने मुंबई में एक शानदार पार्टी रखी। इस दौरान फिल्म भारत की पूरी स्टार कास्ट नजर आई थी। इस पार्टी में कैटरीना कैफ के साथ उनकी बहन भी नजर आई थी।

देखिए सलमान खान और कैटरीना कैफ की अन्य तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।