ग्रेजुएट चायवाली की दुकान पर अचानक पहुंचीं Akshara Singh, एक कप चाय के लिए दिए इतने रुपए

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दमदार अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने धाकड़ अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर बेबाक अंदाज में जवाब देती हैं। अब अक्षरा ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसके बाद फैंस उनकी दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में अक्षरा पटना की मशहूर ग्रेजुएट चायवाली की दुकान पर पहुंचीं।

ग्रेजुएट चायवाली की दुकान यह पटना के बोरिंग कैनाल रोड पर है, जिसे प्रियंका नाम की लड़की चलाती है। भोजपुरी एक्ट्रेस ने इस दुकान पर पहुंकर चाय पी और प्रियंका से ढेर सारी बातें भी कीं। अक्षरा जब चाय की दुकान पर पहुंचीं, तो उन्हें देखने के लिए उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई।

दुकान के पास मौजूद लोग अभिनेत्री के साथ एक सेल्फी लेना चाहते थे। दूसरी तरफ अक्षरा सिंह ने दुकान पर पहुंचकर अपना सारा समय प्रियंका को दिया और उनके हाथ से बनी चाय की जमकर तारीफ की। इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने प्रियंका को चाय के लिए 2100 रुपये दिए। अभिनेत्री के इस कदम की अब फैंस सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने प्रियंका का हौंसला बढ़ाया। अक्षरा ने कहा, ‘सिर्फ बिहार की लड़कियों को ही नहीं बल्कि हर लड़की को खुद पर इतना भरोसा करना चाहिए और डट कर हमेशा खड़े रहना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ यूं अचानक अक्षरा सिंह से मिलने पर प्रियंका भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि यह मेरे लिए सरप्राइज था। प्रियंका ने बताया कि अक्षरा सिंह से मिलकर बहुत अच्छा लगा।

Kanika Kapoor ने शेयर की अपनी शादी की तस्वीरें, ब्राइडल लुक में दिखी ग्लैमरस

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.