Monalisa नहीं चला पाईं साइकिल, वीडियो शेयर कर लिखा- ‘बहुत हार्ड है ये’

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब मोनालिसा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हर मुश्किल काम को करने वालीं मोनालिसा साइकिल नहीं चला पा रही हैं।

मोनालिसा

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब मोनालिसा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हर मुश्किल काम को करने वालीं मोनालिसा साइकिल नहीं चला पा रही हैं।

मोनालिसा ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बहुत कोशिश करती हैं, लेकिन साइकिल नहीं चला पाती। हालांकि वह हार नहीं मानती और फिर साइकिल चलाने में लग जाती हैं। मोनालिसा ने वीडियो शेयर कर लिखा, बहुत हार्ड है। फैंस को मोनालिसा का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने इससे पहले एक्ट्रेस का ये अंदाज नहीं देखा था।

वीडियो को देख यूजर्स मोनालिसा को ट्रोल कर रहे हैं तो कई फैंस मोनालिसा को सपोर्ट भी कर रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है ऐसा कुछ नहीं है जो आप नहीं कर सकती तो कोई कमेंट कर रहा है हमें यकीन है आप ये करके दिखाओगी। इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा कि आप गाड़ी में घूमने वाले कहां साइकिल चला पाओगा। वहीं कुछ मोनालिसा को ये भी सलाह दे रहे हैं कि बाल बांधकर साइकलिंग करो।

मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बाद कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा ‘नमक इश्क’, ‘डायन’ में भी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं। दोनों शो में मोनालिसा ने बोल्ड रोल निभाया था। फिलहाल मोनालिसा शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही हैं। इस शो में दोनों बतौर पार्टिसिपेंट नजर आ रहे हैं। देखते हैं कि दोनों ये शो जीत पाएंगे या नहीं।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage Photos: ‘दूल्हा’ रणबीर ने किया ‘दुल्हन’ आलिया को Kiss, सामने आई पहली तस्वीर

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.