‘चिकनी चमेली’ बनीं मोनालिसा ने किया जबरदस्त डांस, कैटरीना कैफ को भी दिया मात

भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का एक और डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कैटरीना कैफ के गाने 'चिकनी चमेली' पर मोनालिसा नाचती दिख रही हैं।

भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का एक और डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कैटरीना कैफ के गाने ‘चिकनी चमेली’ (Chikni Chameli) पर मोनालिसा नाचती दिखी हैं। इनका हॉट डांस सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। मोनालिसा का ये वीडियो रात में शूट किया गया है। इसमें मोनालिसा मेहरुन रंग का शूट पहन रखा है। जो कि लाइट में बहुत ही प्यारा दिख रहा है। ‘नजर’ (Nazar) में निगेटिव रोल अदा कर रही मोनालिसा एक बार फिर डांस के कारण चर्चा में बनी हुई हैं।

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘थोड़ा चिकनी चमेली हो जाए’। वे बता रही हैं कि इसके लिए रिहर्सल कर रही हैं। एक तरह से मोनालिसा कैटरीना कैफ को टक्कर दे सकती हैं। सिंगल चोटी को लहराती, कमर लचकाती और बलखाती मोनालिसा के फैंस वीडियो देखकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वे प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा बता रहे हैं कि वे मोनालिसा के इस डांस को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लग रहा है कि मोनालिसा कोई बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं।

ऐसे मनाया अपना जन्मदिन
मोनालिसा ने 23 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। उस दिन वह अपने पति के साथ बेहद खास अंदाज में नजर आईं। बर्थ डे के दिन अपने जिंदगी के इस खास दिन की यादगार कुछ तस्वीरें मोनालिसा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। बोल्डनेस और खूबसूरती का तड़का लगाने वाली मोनालिसा ने एक्टर प्रिंस नारूला, दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के साथ अपना जन्मदिन का जश्न मनाया। उस वक्त मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत भी उस वक्त उनके साथ मौजूद थे। अपने जन्मदिन के मौके पर मोनालिसा ने ब्‍लैक कलर की स्‍लिट ड्रेस पहनीं थीं। उन्होंने केक भी काटा। इस दौरान सभी ने मिलकर मस्ती की।

अंतरा बन गई मोनालिसा
इसके पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। बात उन दिनों की है जब एक साधारण बंगाली परिवार की लड़की अंतरा डांस और गाना-बजाना सीख रही थी। उनके परिजनों का कहना है कि वह बचपन से ही टैलेंटेड और मन मोहिनी थी। इसी गुण के कारण उनके चाचा ने अंतरा को मोनालिसा नाम दे दिया। चाचा के इस प्यारे नाम के साथ अंतरा आगे बढ़ीं और फिल्मी जगत में महारत हासिल करते चली गईं। सच पूछो तो अंतरा को कोई नहीं जानता। मगर अब तो बच्चा-बुजुर्ग से लेकर जवां दिलों में मोनालिसा का नाम ही बसा हुआ है।

यहां देखिए मोनालिसा का वीडियो…

यहां देखिए मोनालिसा की हॉट तस्वीरें…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.