मोनालिसा की जिंदगी तबाह करने वाली दर्दनाक दास्तान सुन दहल जाएगी दिल!

भोजपुरी की वो अदाकारा हॉट मोनालिसा यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। थी। 11 साल की उम्र में एक व्यक्ति ने उनको अपने पास बुलाया और गंदी-गंदी बातें की।

भोजपुरी की वो अदाकारा हॉट एक्ट्रेस जिसके गाने शीत लहर में भी आग लगा देते हैं। मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के नाक में दम करने वाली यानी कि नचा-नचा कर थकाने वाली वो मादक एक्ट्रेस। यूपी-बिहार के कई बुजुर्ग तो उसके नाम से ही जी रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, यूपी-बिहार में ये सुनने को मिलता है। मोनालिसा के गानों पर ऐसा गरदा मचता है कि सुनामी इसको देखकर शरमा जाए।

मोनालिसा के मेहनत ने उनको मुकाम तक पहुंचाया है। लेकिन एक बार वह एक घिनौनी घटना का शिकार हुईं। उस दिन की घटना उनको झकझोरती रहती है। जब यह घटना दुनिया के सामने मोनालिसा सुनाई तो सुनने वाले सन्न रह गए। दुनिया का दिल लुभाने वाली मोनालिसा के जीवन का वह सबसे दुखद पल रहा। दिन हो या भीड़ वह घटना एक भयानक काली रात की तरह उनको घेर लेती है। सुनिये आखिर क्या हुआ था उस स्टार के साथ…

मीडिया को दिए गए बयान में मोनालिसा बताती हैं कि वह भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल, मोनालिसा उस वक्त अंतरा बिश्वास थी। उनकी उम्र वही 11 साल के करीब थी। अपने परिवार के साथ वह पश्चिम बंगाल कोलकाता घूमने गई थीं। उसी वक्त एक व्यक्ति ने उनको अपने पास बुलाया और गंदी-गंदी बातें की। हालांकि मोनालिसा को उन सब के बारे में बहुत जानकारी नहीं थी लेकिन उस व्यक्ति की बातें और मनसूबे को मोनालिसा भांप चुकी थी। वह मासूम सी मोनालिसा भीतर ही भीतर डर चुकी थी। आज भी वह उस दिन को याद कर सहम जाती हैं। उसके बाद अंतरा से मोनालिसा का सफर आरंभ हुआ।

अंतरा कैसे बनी मोनालिसा

अब आपके दिमाग में ये बात घूम रही होगी कि आखिर अंतरा कैसे मोनालिसा बनी। चलिए इस बात को भी बता देते हैं। इसके पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। बात उन दिनों की है जब एक नॉर्मल बंगाली परिवार की लड़की अंतरा नृत्य और गाना-बजाना सीख रही थी। उनके परिजनों का कहना है कि वह बचपन से ही टैलेंटेड और मन मोहिनी थी। इसी गुण के कारण उनके चाचा ने अंतरा को मोनालिसा नाम दे दिया। चाचा के इस प्यारे नाम के साथ अंतरा आगे बढ़ीं और मुकाम हासिल करते चली गईं। सच पूछो तो अंतरा को कोई नहीं जानता। मगर अब तो बच्चा-बुजुर्ग से लेकर जवां दिलों में मोनालिसा का नाम ही बसा हुआ है।

इतनी भाषाओं में किया काम

जाने से पहले एक सिंपल परिवार की मोनालिसा के संघर्ष को बता देते हैं। मोनालिसा खुद को कॉलेज लाइफ से ही इस इडंस्ट्री में लाने के लिए लगी रही। तभी तो पहले बंगाली फिल्म में छोटे रोल, ओडिया एल्बम से लेकर तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। लेकिन भोजपुरी फिल्में मोनालिसा की पहली पसंद रहीं। इसलिए यहां पर उन्होंने जमकर कहर बरपाया और आज तक जारी है। उन्होंने लगभग पचास भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके आइटम डांस के लिए भी हिट रही। 2004 में वह सपनों की नगरी मुंबई आई और पंजाबी गाने व हिंदी फिल्म का सफर शुरू कीं। अब मोनालिसा के माया में सब फंसे हुए हैं।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.