चांदनी सिंह को मिला पवन सिंह का साथ, ‘बॉस’ में धमाल मचाएगी जोड़ी

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'बॉस' में चांदनी सिंह के साथ नजर आएंगे। पहली बार चांदनी सिंह पवन सिंह की हिरोईन के रूप में नजर आएंगी।

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉस’ में चांदनी सिंह के साथ नजर आएंगे। चांदनी सिंह को पवन सिंह के साथ ब्रेक मिला है। पहली बार चांदनी सिंह भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। पवन सिंह की फिल्म ‘बॉस’ की शूटिंग शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के बनारस में फिल्म की शूटिंग चल रही है। देखना है कि चांदनी सिंह भोजपुरी फिल्म में कितना कमाल दिखा पाती हैं। चांदनी सिंह ने पहली फिल्म को लेकर बेहद खुश नजर आ रही हैं। पवन सिंह के काम को देखकर उन पर फिदा हो गई हैं।

चांदनी सिंह ने कहा, ‘मैं जौनपुर की हूं और अपने घर के पास शूटिंग करना वाकई अच्छा लग रहा है। पवन सिंह कमाल के अभिनेता हैं और उनके साथ काम करके काफी कुछ सीखने को मिल रहा है।’ इससे पता चल रहा है कि चांदनी सिंह पवन सिंह का दिल जीतना चाहती हैं। वैसे चांदनी सिंह इस फिल्म के लिए जी तोड़ मेहनत करती दिख रही हैं। वैसे भी चांदनी को अगर इतना शानदार मौका मिला है तो फिर इसे भुनाने की कोशिश करेंगी। फिलहाल देखना है कि चांदनी सिंह पवन सिंह के साथ कितना फिट बैठती हैं। इसके साथ-साथ कितना कमाल दिखा पाती हैं।

पवन सिंह और चांदनी सिंह
पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह ने कई ‘म्यूजिक विडियो’ में काम किया है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। पहली बार चांदनी किसी फिल्म में पवन सिंह की नायिका बनी हैं। फिल्म के निर्देशक अरविंद चौबे के निर्देशन में ‘मैं नागिन तू सपेरा’ में काम कर चुकी चांदनी कहती हैं कि अरविंद चौबे बहुत बेहतरीन निर्देशक हैं। श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं। बताते चलें कि पवन सिंह का गाना ‘लॉलीपॉप लागे लू’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर हंगाम मचाया था। वैसे पवन सिंह के इस गाने ने इनको पहचान दिलाने का काम किया था।

पवन सिंह और चांदनी सिंह का लाइव शो यहां देखिए

यहां देखिए पवन सिंह की शानदार तस्वीरें

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.