Bhumi Pednekar B’Day: पढ़ाई में तेज होने के बाद भी 7वीं में फेल हो चुकी हैं एक्ट्रेस, जानिए उनकी अनसुनी बातें

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar Birthday) का आज जन्मदिन है। फिल्म दम लगा के हईशा (Dum Laga Ke Haisha Movie) से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली इस एक्ट्रेस की कई ऐसी बातें हैं जिनसे आप अनजान होंगे।

भूमि पेडनेकर का आज बर्थडे है(फोटो:इंस्टाग्राम)

2015 में फिल्म दम लगा के हईशा (Dum Laga Ke Haisha Movie) से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar Birthday) का आज जन्मदिन है। 18 जुलाई 1989 को मुंबई में जन्मीं ये एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग और अलग तरह के किरदार के लिए भी जानी जाती हैं।

पहली फिल्म से ही फिल्मफेयर अवॉर्ड जितने वाली भूमि पेडनेकर जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म सांड की आंख (Saandh Ki Aankh Teaser) में नजर आएंगी। लेकिन उनकी एक्टिंग के एक बार फिर फैन होने से पहले उनके जन्मदिन पर जानिए एक्ट्रेस की कुछ मजेदार और अनसुनी बातें।

1. भूमि पेडनेकर ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के जुहू के आर्या विद्या मंदिर से की है। उनके पिता महाराष्ट्रिएन और मां हरियाणवी हैं।

2. ये एक्ट्रेस बचपन में पढ़ाई में काफी तेज थीं, लेकिन 7वीं क्लास में एक बार ये फिजिक्स में फेल हो गई थीं। उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।

3. भूमि पेडनेकर की एक छोटी बहन भी हैं जिनका नाम समीक्षा है। समीक्षा पेशे से वकील हैं। भूमि कई बार अपनी बहन के साथ तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

4. 16 साल की उम्र में उन्होंने सुभाष घई की एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया था और वहीं से उन्होंने एक्टिंग के गुर सीखे हैं।

5. ये फिल्म चक दे इंडिया, रॉकेट सिंह और तीन पत्ती में बतौर अस्टिटेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं। ये कास्टिंग डायरेक्टर सानू शर्मा के साथ भी काम कर चुकी हैं।

6. इस एक्ट्रेस को ना सिर्फ फिल्में करनी, बल्कि देखना भी बेहद पसंद है। एक खबर के मुताबिक भूमि पेडनेकर ने कमाल आर खान की फिल्म देशद्रोही करीब 100 बार देखी है।

7. रानी मुखर्जी को दम लगा के हईशा में भूमि की एक्टिंग और किरदार इतना पसंद आया था कि वो खुद यशराज के ऑफिस में जाकर उन्हें बधाई दी थी।

8. फिल्म दम लगा के हाईशा में अपना वजन बढ़ाने के लिए उन्होंने बटर चिकन से लेकर दाल मखनी और पिज्जा हर चीज का सहारा लिया था। खबरों की मानें, तो फिल्म में उनकी मां के किरदार में नजर आने वाली सीमा पाहवा को भूमि को मोनिटर करने की जिम्मेदारी मिली थी।

9. बचपन में उन्हें कोल्ड ड्रिंक पीने और चॉकलेट खाने की इजाजत नहीं थी। आज भी इसलिए ये खाने-पीने को लेकर काफी सजग रहती हैं। ब्रेड से लेकर कुकीज तक हर कुछ घर पर ही बेक होता है।

चार साल में इतनी बदल गई हैं भूमि पेडनेकर, जानिए एक्ट्रेस का फैट से फिट होने का सीक्रेट…

देखिए रेप विक्टिम आसिफा को लेकर भूमि पेडनेकर ने क्या कहा…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।