रैंपवॉक करने पर बेनाफ्शा सुनावाला हो गयी ट्रोल, बचाव में उतरे हिना खान और विकास गुप्ता

रैंप वॉक पर बेनाफ्शा ने बिखेरा जलवा, लेकिन यूजर्स को नहीं पसंद आया अंदाज

रैंप वॉक पर बेनाफ्शा ने बिखेरा जलवा, लेकिन यूजर्स को नहीं पसंद आया अंदाज

बिगबॉस सीजन-11 से सुर्खियों में आने वाली कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला हाल ही में रैंप पर उतरी। बेनाफ्शा के लुक को देखकर सभी कि निगाहें बस उन्ही पर टिकी रही। शायद ही पहली बार बेनाफ्शा इतने खूबसूरत लुक में नजर आई हैं। फैशन शो में बेनाफ्शा ने अपने हुस्न के जलवें बिखेरकर सभी को दीवाना बना दिया था। लेकिन बेनाफ्शा सूनावाला हाल ही में रैम्प शो का वीडियो शेयर कर ट्रोल हो गईं।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं उन्होंने ग्रे और सिल्वर कलर के टच पर गाउन पहना हैं जिसके साथ बेनाफ्शा ने डार्क मेकअप किया हैं। इस लुक में बेनाफ्शा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने फैशन शो की सभी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।

 

 

लेकिन लोगों ने उन्हें यह तक कह दिया कि वह किसी कौवे से कम नहीं लग रही हैं।

 

 

वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने बेनाफ्शा को इस तरह रैम्प वॉक न करने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, क्या मुंबई में भी बंदर होते हैं ?

 

 

एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे वॉक कौन करता है ?

 

 

वहीं एक यूजर ने लिखा कि बाबूजी धीरे चलना.. इतनी तेज कौन भागता है। बेनाफ्शा के इस पोस्ट पर ज्यादातर लोगों ने नेगिटिव कमेंट ही किया। फिर क्या था बिग बॉस में बेनाफ्शा के दोस्त रहे विकास गुप्ता और हिना खान उनके बचाव में उतर आए।

 

 

आपको बता दे बेनाफ्शा ने बिगबॉस से खूब सुर्खिया बटोरी थी। बिगबॉस के घर में बेनाफ्शा और प्रियांक शर्मा के अफेयर की चर्चा भी जोरो-शोरो से हो रही थी लेकिन बेनाफ्शा ने इन बातों को अफवाह बताकर प्रियांक को अपना भाई कह दिया था। हालाँकि बेनाफ्शा बिगबॉस के घर में ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई थी वो जल्द ही एलिमिनेट हो गई थी। बेनाफ्शा फ़िलहाल किसी भी शो में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहकर फैंस से जुड़ी रहती हैं।

 

 

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.