बिपाशा बासु नहीं छोड़ेंगी करण सिंह ग्रोवर को अलोन, एक साथ फिल्म में आयेंगे नज़र

तीन साल बाद दोबारा फिल्म में नज़र आयेंगे करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु, पढ़ें पूरी ख़बर

तीन साल बाद दोबारा फिल्म में नज़र आयेंगे करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु, पढ़ें पूरी ख़बर

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक तारफ जहाँ अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं वहीँ अब खबर आ रही हैं कि ये दोनों सितारे जल्द ही एक बार फिर बड़े परदे पर नज़र आ सकते हैं| रिपोर्ट्स की माने तो तीन साल बाद दोनों ही सितारे बड़े परदे पर एक बार फिर नज़र आ सकते हैं| बिपाशा और करण की जोड़ी पिछली बार साल 2015 की फिल्म अलोन में नज़र आई थी|

सबसे पहले खबर थी कि करण सिंह ग्रोवर ड्रामा फिल्म में नज़र आ सकते हैं लेकिन अब मुंबई मिरर की खबर के अनुसार इस फिल्म में बिपाशा बासु मुख्य भूमिका निभा सकती हैं|

रिपोर्ट्स की माने तो अगले हफ्ते तक फिल्म की टीम लंदन शूटिंग के लिए रवाना हो सकती है| आपको बता दें इस फिल्म की प्लानिंग बहुत समय से चल रही थी| लेकिन अब यह फिल्म शूट होने के लिए तैयार है| वैसे इस फिल्म के अलावा जल्द ही करण सिंह ग्रोवर की फिल्म 3 देव आने वाली हैं जिसमें उन्होंने विष्णु भगवन की भूमिका निभाई है| ये फिल्म एक जून को रिलीज होने वाली है|

गौरतलब है कि दोनों की मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के वक्त हुई थी। फिल्म के बाद दोनों ने एक दूसरे को कुछ वक्त तक डेट किया, जिसके बाद दोनों ने साल 2016 में 30 अप्रैल को शादी कर ली।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह गोवा में मनाया| और अपनी सालगिरह का जश्न मना रही हैं। दो साल पहले उन्होंने फिल्म ‘अलोन’ में उनके को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी बिपाशा-करण ने दोस्तों के साथ अपनी दूसरी एनिवर्सरी मनाई और इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा किए। इस रोमांटिक ट्रिप में करण और बिपाशा के साथ उनके दोस्त भी शामिल हैं। इसके चलते सब बीच पर कभी डांस करते हुए तो कभी रोमांस करते हुए समय बिता रहे हैं।

वैसे क्या आप इन्हें दोबारा फिल्म में देखना चाहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।