बिपाशा बासु की तबियत ख़राब, सांस लेने में हुई तकलीफ़ तो करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

बीमार हुई बिपाशा बासु, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

बीमार हुई बिपाशा बासु, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की तबीयत आजकल ठीक नहीं है। हाल में ही आई रिपोर्ट्स की माने तो बिपाशा को सांस लेने में तकलीफ होने के वजह से कई बार अस्पताल जाना पड़ा| यही नहीं बल्कि अब उनकी ये समस्या इतनी बढ़ गयी है कि उन्हें भर्ती कराया गया है|

ऐसी खबरें आ रही थी कि बिपाशा बासु कई दिनों से सांस नहीं ले पा रही थी| जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर अच्छे से इलाज़ किया जायेगा| हालाँकि इस बारे में अबतक न ही बिपाशा और ना ही उनके परिवारवालों ने कोई बयान दिया गया है|

फिल्म की बात करें तो जल्द ही बिपाशा और करण एक बार फिर ‘आदत’ नाम की फिल्म में एक साथ एक्टिंग करते हुए नज़र आने वाले है| इस फिल्म को भूषण पटेल द्वारा निर्देशित किया जाने वाला है| इसे गायक मिका सिंह द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा जबकि स्क्रिप्ट को विक्रम भट्ट ने लिखा है|

ये फिल्म 45 दिनों के शेड्यूल की होने वाली है| इस फिल्म की शूटिंग करण और बिपाशा लंदन में करने वाले हैं| ये फिल्म 7 जून, 2018 से शुरू होने जा रही है|

एक सोर्स ने मुंबई मिरर को बताया कि, “हालांकि चर्चा यह थी कि इसे एक स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म के रूप में बनाया जाएगा लेकिन अब इसमें एक थ्रिलर फैक्ट भी डाला जायेगा| साल के अंत तक सिनेमाघरों में ये फिल्म होगी|”

बिपाशा और करण रियल लाइफ में सबसे पहले परदे पर कपल बने और बाद में चलकर दोनों ने एक दूसरे को कुछ वक्त तक डेट किया, जिसके बाद दोनों ने साल 2016 में 30 अप्रैल को शादी कर ली।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह गोवा में मनाई| दो साल पहले उन्होंने फिल्म ‘अलोन’ में उनके को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी|

खैर हम उम्मीद करते हैं कि बिपाशा की सेहत जल्द ही अच्छी हो जाये|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।