कल 40 साल की हो जाएंगी अभिनेत्री बिपाशा बासु, ऐसे मनाएंगी अपना जन्मदिन

बिपाशा बॉलीवुड की फिल्मों से कुछ दूर जरूर हैं पर अपने हॉटनेस को लेकर हमेशा ही मीडिया की सुर्खियां बटोरती हैं। ये जानना कि बिपाशा बासु कल अपना जन्मदिन कैसे मनाने वाली हैं, उनके बर्थडे का क्या प्लान है?

एक्ट्रेस बिपाशा बासु का जन्मदिन है।

बोल्ड एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasha Basu) का कल जन्मदिन है। कल बिपाशा बासु 40 साल की हो जाएंगी। बिपाशा बासु को देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि वे उम्र की उस दहलीज पर पहुंच चुकी हैं जहां पहुंचने के बाद अभिनेत्रियां लीड रोल एक्टिंग से रिटायरमेंट ले लेती हैं। एक्ट्रेस की फिटेनस बेहद लाजवाब है। अक्सर ही बिपाशा अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। ज्यादा से ज्यादा समय जिम में बिताती हैं। बिपाशा बॉलीवुड की फिल्मों से कुछ दूर जरूर हैं पर अपने हॉटनेस को लेकर हमेशा ही मीडिया की सुर्खियां बटोरती हैं। बेहद ख़ास है ये जानना कि बिपाशा बासु कल अपना जन्मदिन कैसे मनाने वाली हैं, उनके बर्थडे का क्या प्लान है?

बिपाशा के जन्मदिन को लेकर उनके पति करण सिंह ग्रोवर और परम मित्र दिने पांडे ने बड़ा ही सजक प्लान बनाया है। मिड डे खबर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ कल के दिन बिपाशा बासु एक इंटरनेशल टॉक शो में हिस्सा लेने वाली हैं। जहां पर मर्दो और मर्दानगी जैसे विषय पर चर्चा करेंगी। साथ ही कई सामजिक मुद्दों पर जागरूगता फैलाएंगी।

30 अप्रैल 2016 के दिन बिपाशा बासु ने टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover)  से शादी कर ली। फिल्मों की बात करें तो आपको बता दें कि बिपाशा बासु करण सिंह के साथ ‘आदत’ फिल्म में दिखने वाली हैं। इस फिल्म को टी-सीरीज कम्पनी प्रोड्यूस कर रही हैं।

देखें बिपाशा बासु तस्वीरें 

बिपाशा बासु का जन्म कोलकत्ता की एक बंगाली फिल्म में हुआ। साल 1979 में जन्मी बिपाशा ने 2001 में बॉलीवुड डेब्यू किया। बिपाशा की पहली फिल्म थी ‘अजनबी’ जिसमे उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया था। लीड एक्ट्रेस के तौर पर बिपाशा ने ‘राज़’ फिल्म के साथ शुरुवात की। उसके बाद फिल्मों का कारवां चलता चला ही गया। बिपाशा की फिल्मों की लिस्ट में ‘जिस्म, नो एंट्री, फिर हेराफेरी, आल द बेस्ट, धूम 2, रेस, राज़ 3 डी, बचना ए हसीनो, आत्मा’ का नाम शामिल है। बॉलीवुड जगत के बिग स्क्रीन पर बिपाशा बासु की आख़िरी फिल्म ‘अलोन’ थी जो साल 2015 में रिलीज की गई थी।

देखें बिपाशा बासु तस्वीरें 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।