John Abraham B’Day: एक ट्वीट से हुआ था जॉन-बिपाशा का ब्रेकअप, इन 11 फोटो से जानें हैंडसम हंक की पर्सनालिटी

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम (John Abraham) का आज जन्मदिन है। बर्थडे बॉय जॉन इन दिनों अपनी फिल्म 'बाटला हाउस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम का आज जन्मदिन है।

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम (John Abraham) अपनी इंप्रेसिव पर्सनालिटी और दमदार एक्टिंग की वजह से पहचाने जाते हैं। फिल्मों के चयन को लेकर जॉन काफी सलेक्टिव हैं। वह रोजमर्रा की कहानियों से हटकर अलग असल मुद्दों पर फिल्में करने में यकीन रखते हैं। ‘मद्रास कैफे’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘परमाणु’ और अब ‘बाटला हाउस’, उनकी इसी चॉइस का नतीजा हैं। बहरहाल आज जॉन का जन्मदिन है और इस मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं जॉन की वह 11 तस्वीरें जिन्हें देखकर आप उनकी पर्सनैलिटी का आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं।

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम (John Abraham) आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जॉन का जन्म 17 दिसंबर, 1972 को मुंबई में हुआ था। एक्टिंग क्षेत्र में आने से पहले जॉन एक फेमस सुपर मॉडल थे। उन्होंने ‘जिस्म’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट उनकी एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु थीं। जॉन और बिपाशा ने एक दूसरे को करीब 9 साल तक डेट किया था। दोनों लिव-इन में भी रह चुके थे।

साल 2014 में एक ट्वीट की वजह से जॉन और बिपाशा का रिश्ता टूट गया था। दरअसल जॉन अब्राहम (John Abraham) ने फैंस को न्यू ईयर विश करते हुए ट्वीट किया, ‘आपको और आपके चहेतों को साल 2014 की शुभकामनाएं। इस साल आपके जीवन में प्यार, बेहतर भविष्य और खुशियां आएं। लव, जॉन और प्रिया अब्राहम।’ जिसके बाद बिपाशा को पता चला कि जॉन गुपचुप तरीके से एनआरआई प्रिया रुंचाल को डेट कर रहे हैं।

इस खुलासे के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। बिपाशा बसु (Bipasha basu) कहती हैं कि उन्हें इस सदमे से उबरने में कई महीने लग गए थे। जॉन ने उसी साल प्रिया से शादी कर ली थी। बिपाशा ने साल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) से शादी कर ली थी। बताते चलें कि जॉन और प्रिया की मुलाकात एक जिम में हुई थी। कहा जाता है कि बिपाशा को उनके अफेयर की भनक तक नहीं लगी थी। फिलहाल दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे निकल चुके हैं। नीचे देखिए बर्थडे बॉय जॉन अब्राहम (John Abraham) की वह 11 तस्वीरें जिन्हें देखकर आप आसानी से उनकी पर्सनैलिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।

इन 11 तस्वीरों में जॉन अब्राहम के सरल व्यक्तित्व का पता चलता है…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।