एक्टिंग और पेंटिंग ही नहीं बल्कि तीरंदाजी में भी माहिर हैं दबंग सलमान खान, वायरल हो रहा वीडियो

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान (Salman Khan) एक्टिंग, सिंगिंग और पेंटिग के अलावा तीरंदाजी में भी माहिर हैं, अगर नहीं तो यह वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने लगाया परफेक्ट निशाना।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान (Salman Khan) एक सफल एक्टर हैं। एक्टिंग के अलावा सलमान अपनी पेंटिग और सिंगिंग स्किल्स को भी कई मौकों पर दिखा चुके हैं, लेकिन आप उनके तीरंदाजी के हुनर से अब तक अनजान थे। ‘पिंकविला’ ने सलमान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दबंग खान तीरंदाजी में हाथ आजमा रहे हैं और उनका निशाना देखकर आप भी जान जाएंगे कि क्यों सलमान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का दबंग खान कहा जाता है।

महज कुछ सेकेंड के इस वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) आर्चरी यानी तीरंदाजी कर रहे हैं। करीब 30 फीट की दूरी से आर्चरी ऐम बोर्ड पर निशाना लगा रहे सलमान का निशाना अचूक था। सलमान का तीरंदाजी का हुनर देख वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए। ब्लू टी-शर्ट, शॉर्ट्स और कैप लगाए सलमान काफी हैंडसम लग रहे हैं।

‘पिंकविला’ ने शेयर किया सलमान खान का वीडियो…

बताते चलें कि बीती 27 दिसंबर को सलमान खान (Salman Khan) का बर्थडे था। वह 53 साल के हो गए हैं। 26-27 दिसंबर की दरमियानी रात सलमान के पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पर पार्टी रखी गई थी। बॉलीवुड के तमाम सितारे भाईजान को बधाई देने के लिए वहां पहुंचे थे। सलमान के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (Lulia Vantur) भी वहां मौजूद थीं।

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के आगामी एपिसोड में इस बार खान फैमिली कपिल की खास मेहमान होगी। शो में सलीम खान (Salim Khan) अपने बेटों का पेपर लीक से जुड़ा एक राज खोलेंगे। वहीं सलमान खान (Salman Khan), अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) कपिल के साथ मस्ती-मजाक करते नजर आएंगे।

पिछले हफ्ते कपिल के शो में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) आए थे। रणवीर और रोहित अपनी फिल्म ‘सिंबा’ (Simmba) के प्रमोशन के लिए आए थे। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की यह फिल्म सुपर-डुपरहिट रही। आने वाले कुछ दिनों में ‘सिंबा’ (Simmba) 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू सकती है।

देखें सलमान खान का ये वीडियो…

देखें सलमान खान के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें व वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।