सोनू सूद ने 177 श्रमिकों को प्लेन के जरिये पहुंचाया घर, बॉलीवुड के सितारों ने कहीं ये बात

एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने प्रवाशी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का थान लिया है। अब तक हज़ारों प्रवासियों को अपने घर पहुंचा चुके है और अभी भी उनको देश भर से मदद के लिए कॉल आ रहा है। हाल ही में उन्होंने 177 लड़कियों को प्लेन से उनके घर ओड़िसा पहुंचाया है।

सोनू सूद की तस्वीर (फोटो साभार- मानव/वायरल)

एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने प्रवाशी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का थान लिया है। अब तक हज़ारों प्रवासियों को अपने घर पहुंचा चुके है और अभी भी उनको देश भर से मदद के लिए कॉल आ रहा है। हाल ही में उन्होंने 177 लड़कियों को प्लेन से उनके घर ओड़िसा पहुंचाया है। इस काम के लिए सभी ने तारीफों के पूल बांध दिए है।

सोनू सूद (Sonu Sood) ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए कहा कि, “हमें इन लड़कियों के बारे में पता चला कि वे लोग केरला में फंसे है। हमने उनका फ़ोन नंबर ढूंढा और फिर उनसे बात कि। मैंने उन्हें भरोसा दिलाया की मैं उनका मदद करूंगा। उन्हें वहां ठीक से खाना नहीं मिल रहा है और वे अपने जाना चाहती थी।

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने सोनू सूद की तारीफ करते हुए कहा कि “एक और सुपरहीरो जो केप नहीं पहनता है लेकिन सबकी मदद करता है!!!” वहीं फिल्ममेकर संजय गुप्ता (Filmmaker Sanjay Gupta) कहते हैं, “मुझे गर्व होता है कहने में “ये मेरा यार है।

पढ़ें: Covid-19: सोनू सूद के राह पर चल पड़े मनीष पॉल, 40 श्रमिकों को पहुंचाया घर

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के श्रमिकों को घर भेजने के प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए संदेश में कहा गया है कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सूद को फोन किया और विभिन्न राज्यों सेआए प्रवासी लोगों को उनके गृह राज्यों में सुरक्षित परिवहन के माध्यम से भेजने की सुविधा के लिए उनके समर्पित कार्य के लिए बधाई दी।

अभिनेता ने कहा कि कोशिश यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद उनके घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास इस पर काम करने वाली एक समर्पित टीम है, जो अधिकतम लोगों तक पहुंचने और प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। हमें नहीं पता कि हम कितने लोगों की मदद कर पाएंगे लेकिन हम कोशिश करेंगे।’

पढ़ें: लॉकडाउन में महिला जाना चाहती थीं पार्लर तो सोनू सूद से की गुजारिश, एक्टर से मिला ये जवाब

आपको बता दे, देश में इस समय सोनू सूद चर्चा का विषय बन गए है। चारों आर लोग एक्टर का शुक्रिया करने में जुटे हुए है। सोशल मीडिया पर आप सोनू सूद को लेकर कई मीम्स भी देख सकते है। जिससे साफ पता चलता है एक्टर के काम से ना केवल मजदूर बल्कि देश का हर इंसान खुश है और उनकों जी भरके दुआ दे रहा है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: