जन्मदिन विशेष: कैसे बैकग्राउंड डांसर से सुपरस्टार बने सुशांत सिंह राजपूत, जानिए कुछ अनकहे पहलु

सुशांत सिंह राजपूत एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि एक अच्छे स्टूडेंट भी रहे हैं। सुशांत सिंह के जन्मदिन के मौके पर चलिए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकहें पहलु...

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। अभिनेता अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालही में फिल्म केदारनाथ में नजर आ चुके एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। सुशांत सिंह के जन्मदिन के मौके पर चलिए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकहें पहलु…

सुशांत सिंह राजपूत पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनकी चार बहने हैं। सुशांत सिंह राजपूत अपनी मां को खो चुके हैं। जब वो 12th क्लास में थे तब उनकी मां का निधन हो गया था।

सुशांत सिंह राजपूत एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि एक अच्छे स्टूडेंट भी रहे हैं। सुशांत सिंग ने ऑल इंडिया रैंक में 7वां स्थान AIEEE में हासिल किया था। उन्होंने दिल्ली कॉलेज से मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई की है।

सुशांत सिंह राजपूत शामक डावर के स्टूडेंट रह चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत बैकग्राउंड डांसर रह चुके हैं उन्होंने कई अवॉर्ड शो जीते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी फिल्म महेन्द्र सिंह धौनी के लिए डेढ़ साल कड़ी मेहनत की थी।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी में धोती पहनी थी हालांकि इससे पहले कभी भी सुशांत ने अपनी जिंदगी में धोती नहीं पहनी थी।

सुशांत ने अपने करियर की शुरूआत एक बैकअप डांसर के रूप में की थी। टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में काम कर चुके राजपूत को इस सीरियल के बदौलत लोकप्रियता मिली। फिल्मों में जाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत नादिरा बब्बर के थिएटर में शामिल हो गए। इस दौरान उन्हें नेस्ले मंच के टीवी विज्ञापन में देखा गया।

बालाजी टेलीफिल्म्स की कास्टिंग टीम ने सबसे पहले उनके डांस को नोटिस किया। इससे उन्हें किस देश में है मेरा दिल नामक धारावाहिक में काम करने का मौका मिल गया। इसके बाद सुशांत को पहचान एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से मिली। सुशांत को इस दौरान बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिले। इसके बाद सुशांत को फिल्मों में काम करने का मौका मिला।

सुशांत सिंह डांस रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं। सुशांत ने काय पो छे फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उनकी कई फिल्मे आईं इसमें शुद्ध देसाी रोमासं, पीके, राब्ता जैसाी फिल्में शामिल हैं। अभी हालही में सुशांत की फिल्म केदारनाथ आई थी। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह की एक्टिंग की दर्शकों ने खूब तारीफ की थी।

देखिए सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टा पोस्ट…

देखिए सुशांत सिंह राजपूत का ये वीडियो…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।