SHOCKING! अक्षय कुमार, रणवीर सिंह सहित ये Superstar हुए थे यौन उत्पीड़न के शिकार

तनुश्री दत्ता, कंगना रनौत, कल्कि कोचलिन जैसी Actress के अलावा Bollywood के ये Actors यौन उत्पीड़न के शिकार हुए हैं...

हैरान मत होइए, हम आपको बिल्कुल सही जानकारी दे रहे हैं। कहीं कोई झोल नहीं है। बात एक दम सही-सपाट है। केवल एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक्टर भी यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुके हैं। कोई बचपन में तो कोई फिल्म के दौरान भुक्तभोगी रह चुका है। कहानी थोड़ी हैरानगी भरी है। उससे भी हैरानी की बात तो यह है कि ऐसे स्टार की लिस्ट में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, सोनू निगम, अनुराग कश्यप और आयुष्मान खुराना का नाम शामिल है। इनकी कहानी भी उतनी ही दर्दनाक है। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर केस के बाद विकास बहल और कंगना रनौत केस के साथ बॉलीवुड में मी टू (Me Too) ने जोर पकड़ा है। यह तो जानते ही हैं। आइए अब जानते हैं इन पीड़ित हिरो की दास्तान…

सबसे पहले उन एक्टर की बात करते हैं जो कि बचपन में यौन उत्पीड़न का शिकार हुए। वैसे भी आपको पता ही है कि बचपन में अक्सर बच्चे ऐसी घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। अक्षय कुमार जब 6 वर्ष के थे। तो उनके साथ एक घटना घटी। वह अपने पड़ोसी के घर जा रहे थे। वह लिफ्ट में थे तभी लिफ्टमैन ने उनके बट यानी उनके बॉडी के पीछे वाले पार्ट पर हाथ फेरा था। इसके बाद अक्षय घर की ओर निकले। उन्होंने सारी घटना अपने पिता (हरि ओम भाटिया) को बताई। अक्षय कुमार के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और लिफ्टमैन को गिरफ्तार किया गया।

अनुराग कश्यप

फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप भी बचपन में sexually abused हो चुके हैं। हालांकि इस घटना के बाद वह थोड़ा डर से गए थे। दरअसल, एक आदमी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। बाद में उस व्यक्ति से मुलाकात भी हुई। इसके बाद उसने माफी भी मांगी थी। हालांकि वह सब कुछ भूलकर अपने जीवन में आगे बढ़े।

वीडियो देखें…

रणवीर सिंह

हमेशा एनर्जेटिक दिखने वाले रणवीर सिंह की कहानी उन दिनों की है जब वह संघर्ष कर रहे थे। यह घटना 2015 की है जब बाजीराव मस्तानी की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान कास्टिंग डायरेक्टर ने उनको अंधेरी में बुलाया और कपड़े खोलने व छूने को कहा। लेकिन रणवीर ने मना कर दिया। इसके बाद वह डायरेक्टर जिलटेड गर्लफ्रेंड की तरह रिएक्ट किया।

आयुष्मान खुराना

इन आयुष्मान खुराना अंधाधुन के लिए चर्चा में हैं। लेकिन उन दिनों आयुष्मान एक टीवी एंकर थे। फिल्मों के काम के लिए भटक रहे थे। तभी एक फिल्म निर्माता ने उनको सेक्स के लिए कहा मगर वह मना कर दिए। हालांकि आयुष्मान को वहां काम नहीं मिला। लेकिन उनको अपने हुनर पर भरोसा था इसलिए वह आगे की ओर निकल पड़े।

सोनू निगम

सोनू निगम की गायिकी का हर कोई दीवाना है। इनकी आवाज में जादू है। सोनू निगम के स्टार होने के बावजूद भी वह ऐसी घटना का शिकार हो गए। सोनू निगम ने सीनियर जर्नलिस्ट (एंटरटेनमेंट) पर आरोप लगाया कि वह उनके साथ फोन पर गंदी-गंदी बात करते हैं। इससे उनको जीवन में उथल-पुथल मचा है। सोनू निगम ने खुद कहा था, ‘मेरे कई गे फ्रेंड हैं लेकिन कोई उनके करीह नहीं आता है। क्योंकि उन सबको पता है कि मुझे इनमें कोई दिलचस्पी नहीं है।’

यह वीडियो देखें…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.