Year Ender 2018: डॉ. हाथी से लेकर श्रीदेवी तक, इस साल दुनिया को अलविदा कह गए ये सेलिब्रिटी

2018 में कुछ प्रमुख सेलिब्रिटी का निधन हुआ है, जिसमें सबसे प्रमुख अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) हैं हालाँकि उनके अलावा इन 9 कलाकारों ने भी इस साल ली अंतिम सांस

श्रीदेवी के अलावा इन 9 कलाकारों ने इस साल ली अंतिम सांस

बॉलीवुड में एक्टर और अपने फेवरेट कलाकरों को खोना किसी को पसंद नहीं लेकिन कभी कभी किसी दुर्घटना या बीमारी की वजह से ये कलाकार इस दुनियां को छोड़कर चले जाते है| ये साल भी ऐसा ही रहा जहाँ हमारे कई अभिनेता और अभिनेत्री हमें छोड़कर चले गए|  2018 में कुछ प्रमुख सेलिब्रिटी का निधन हुआ है, जिसमें सबसे प्रमुख अभिनेत्री श्रीदेवी हैं, जिनकी असामयिक मौत ने सभी को हैरान कर दिया|

आइये आपको बताते है कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिनका इस साल निधन हो गया…

1: श्रीदेवी

बॉलीवुड की सबसे चहेती एक्ट्रेस 24 फरवरी 2018 को हम सभी को छोड़कर चली गयी|  श्रीदेवी का निधन दुबई में हो गया था| बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से उसकी मौत हो गई।
उनके असामयिक निधन से पूरा देश सदमे में था।

2: कृष्णा राज कपूर

स्वर्गीय राज कपूर की पत्नी कृष्णा का 1 अक्टूबर, 2018 को निधन हो गया। वह कपूर परिवार के सबसे महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक थीं। वो बॉलीवुड के एक्टर रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर की मां थीं।

3: कवि कुमार आजाद

टीवी अभिनेता कवि कुमार आजाद का निधन 9 जुलाई, 2018 को कार्डियक अरेस्ट के कारण हो गया। लोग उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉ.हाथी की भूमिका की वजह से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी|

4: नरगिस रबाड़ी

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस का 6 मार्च 2018 को निधन हो गया।  लोग उन्हें शम्मी आंटी के नाम से जानते थे| बॉलीवुड में उन्होंने  200 से अधिक फिल्में की है।

5: श्रीवल्लभ व्यास

7 जनवरी, 2018 को जयपुर में श्रीवल्लभ व्यास उनका निधन हो गया। श्रीवल्लभ व्यास ने आमिर खान की फिल्म लगान में ईश्वर काका की भूमिका निभाई थी।

6: अवा मुखर्जी

अवा मुखर्जी ने देवदास में शाहरुख़ खान दादी की भूमिका निभाई।उन्होंने 15 जनवरी, 2018 को अंतिम सांस ली। उनकी उम्र  88 वर्ष की थी।

7: नरेंद्र झा

नरेंद्र झा का निधन 14 मार्च, 2018 को हुआ। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया।

8: कल्पना लाजमी

जानी मानी फिल्म निर्माता कल्पना लाजमी का निधन 23 सितंबर, 2018 को हुआ। उन्हें महिला प्रमुख और रियलिस्टिक फिल्म बनाने के लिए जाना जाता था|

9. सुजाता कुमार 

सुजाता कुमार 19 अगस्त को इस दुनिया को छोड़कर चली गयी| उन्हें मुख्य रूप से फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में श्रीदेवी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। सुजाता पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रही थीं और 19 अगस्त को लंबी बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। उनकी बहन सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से इस खबर को साझा किया|

10. रीता भादुड़ी 

एक और दिग्गज अभिनेत्री जिन्होंने अपने निधन से हम सभी को दुखी कर दिया, वह थीं रीता भादुड़ी। 62 वर्षीय अभिनेत्री ने पिछले महीने उस समय अंतिम सांस ली| गुर्दे की बीमारी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिनेमा में उनके योगदान में 70, 80 और 90 का दशक प्रमुख रहा|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।