बिपाशा बसु और अमर सिंह की बातचीत से मचा था बवाल, वायरल हुआ था सनसनीखेज ऑडियो टेप!

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और राज्यसभा सांसद अमर सिंह (Amar Singh) के बीच हुई बातचीत का ऑडियो टेप जब वायरल हुआ, तो फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हड़कंप मच गया था।

अमर सिंह और बिपाशा बसु के बीच फोन पर बातचीत हुई थी! (फोटो- ट्विटर)

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने साल 2001 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी डेब्यू फिल्म अजनबी थी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर अहम किरदारों में नजर आए थे। फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बिपाशा का फिल्मी करियर परवान चढ़ चुका था। डिनो मोरिया के साथ राज फिल्म से उन्होंने सफलता का स्वाद चखा। इसके बाद बंगाली बाला ने कई सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन साल 2006 में कथित तौर पर उनका एक ऑडियो टेप वायरल होने के बाद बिपाशा के करियर को तगड़ा झटका लगा।

बिपाशा बसु वायरल ऑडियो टेप में जिस कद्दावर शख्स से बात कर रही थीं, वह कोई और नहीं बल्कि उस समय उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे ताकतवर इंसान माने जाने वाले अमर सिंह (Amar Singh) थे। अमर सिंह और बिपाशा बसु के ऑडियो टेप के सामने आते ही बॉलीवुड और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। हर ओर ऑडियो टेप के सही होने और गलत होने की खबरें सुर्खियों में थीं। कथित ऑडियो टेप में बिपाशा बसु और अमर सिंह के बीच हुई डर्टी टॉक से सब हैरान थे। आखिर ऐसी क्या बातचीत हुई थी उनके बीच? ये हैं उनकी बातचीत के अंश…

बिपाशा बसु- हेलो, अमर सिंह जी। कैसे हैं आप? आप काफी बिजी थे क्या? मैंने आपको एक अवॉर्ड फंक्शन में देखा था। फिर कब मिल रहे हैं?

अमर सिंह- मैं अच्छा हूं। थोड़ा बिजी था। मिलता हूं कभी ना कभी। कहां मिलना चाहती हो? तुमने मुझे याद रखा इसके लिए थैंक्यू।

बिपाशा बसु- मैं तो आपको हमेशा याद करती हूं।

अमर सिंह (हंसते हुए)- मेरे जैसे बुड्ढे आदमी को याद करती हो?

बिपाशा बसु- मुझे नहीं लगता कि उम्र से कुछ फर्क पड़ता है, कुछ फर्क पड़ता है क्या?

अमर सिंह- टांगों के बीच तो फर्क पड़ता ही है।

बिपाशा बसु (हंसते हुए)- आप वक्त निकालने की कोशिश कीजिए। टच में रहिए।

अमर सिंह- हां, हम जल्द मिलते हैं।

बिपाशा बसु ने ऑडियो टेप में अपनी आवाज होने से इंकार किया था। इस मामले में सफाई देते हुए अमर सिंह ने कबूल किया था कि वह आवाज उनकी ही है, लेकिन वह बिपाशा बसु से नहीं बल्कि अपने एक पुरुष मित्र से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा था, ‘मैं आपको ये नहीं बता सकता कि वो शख्स कौन था जिससे मैं बात कर रहा था। वो भी एक सेलिब्रिटी है। मैं स्वीकार करता हूं ऑडियो में मेरी ही आवाज है।’

बात करें बिपाशा बसु के प्रोफेशनल फ्रंट की, तो बिपाशा साल 2015 में अलोन फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म से उनकी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से नजदीकियां बढ़ीं और साल 2016 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद से बिपाशा ने फिल्मी दुनिया से लगभग दूरी बनाई हुई है। बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके पति करण सिंह ग्रोवर इस समय छोटे पर्दे पर भी छाए हुए हैं।

इस फिल्म में पत्नी बिपाशा बसु के साथ नजर आएंगे करण सिंह ग्रोवर

शादी के बाद कैसी है करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बॉन्डिंग, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।