दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर पूरे हुए 3 करोड़ फॉलोवर्स तो ‘मूनवॉक’ करने लगीं मस्तानी, देखें VIDEO

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के आज इंस्टाग्राम (Instagram) पर 3 करोड़ फॉलोवर्स पूरे हो गए। इस बात पर 'मूनवॉक' कर दीपिका ने खुशी जाहिर की है। देखें वीडियो।

Deepika Padukone B'Day: दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ फॉलोवर्स हैं।

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम (Instagram) पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका लगभग हर रोज फैंस से अपने फोटो व वीडियो शेयर करते रहती हैं। आज दीपिका बहुत खुश हैं और हो भी क्यों न इंस्टाग्राम (Instagram) पर उनके फॉलोवर्स जो 3 करोड़ हो गए हैं। दीपिका ने इसी खुशी में फैंस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है।

कुछ देर पहले शेयर किए गए वीडियो में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ‘मूनवॉक’ करते हुए इंस्टाग्राम (Instagram) पर 3 करोड़ फॉलोवर्स पूरे होने का जश्न मना रही हैं। दीपिका ने कैप्शन में लिखा, ‘3 करोड़ पर मूनवाकिंग, इस प्यार के लिए आभार।’ वैसे देखा जाए तो यह साल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लिए काफी अच्छा रहा है।

दीपिका पादुकोण ने कुछ देर पहले शेयर किया ये वीडियो…

इस साल उनकी फिल्म ‘पद्मावत’ ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े और दमदार अभिनय के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया। इस साल IMDb की लिस्ट में शाहरुख खान (Shahrukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) को पछाड़ते हुए दीपिका साल 2018 की बेस्ट एक्टर चुनी गईं। इसी साल उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ चल रहे पिछले 6 साल के रिलेशनशिप को शादी का नाम दिया।

बीते महीने की 14 व 15 तारीख को इटली के लेक कोमो में उन्होंने शादी की। नवदंपति ने बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी। उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी साल 2018 के स्टार रहे। ‘पद्मावत’ की सफलता, दीपिका के साथ शादी और अब अपनी फिल्म ‘सिंबा’ (Simmba) से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म ‘सिंबा’ (Simmba) 28 दिसंबर यानी कल रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान (Sara Ali Khan) नजर आएंगी। ‘केदारनाथ’ (Kedarnath) के बाद यह सारा की दूसरी फिल्म हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि ‘सिंबा’ (Simmba) के प्रमोशन के लिए रणवीर ने अपना हनीमून तक पोस्टपोन कर दिया। माना जा रहा है कि अगले साल जनवरी के पहले हफ्ते में रणवीर और दीपिका हनीमून के लिए विदेश जाएंगे।

देखें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीरें…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।