नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने हनीमून किया कैंसल, इस वजह से गए अमेरिका

हनीमून के लिए अमेरिका नहीं गए नेहा धूपिया अंगद बेदी, जाने की वजह रही यह

हनीमून के लिए अमेरिका नहीं गए नेहा धूपिया अंगद बेदी, जाने की वजह रही यह

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों शहनाइयों की गूँज सुनाई दे रही है, हर तरफ मानो शादियों का सीज़न चल रहा हो। बीते दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड आनंद आहूजा से शादी रचाई, उसके बाद नेहा धूपिया ने अपने बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के साथ सात फेरे ले लिए। आपको बता दें कि 10 मई को नेहा और अंगद ने बड़े ही गुप्त तरीके से शादी रचाई और सभी को चौका दिया। वहीं खबरे आयी थी कि वो शादी के बाद अपना हनीमून मनाने के लिए यूएस चले गए है लेकिन आपको बता दे की ये कपल यूएस हनीमून मनाने नहीं गया बल्कि ये यूएस अपने काम से गए हैं। नेहा ने हनीमून की सभी खबरों को विराम देते हुए ट्वीट कर लिखा है की वो हनीमून पर नहीं हैं।
एक्ट्रेस ने लिखा- Never not working … in #Houston wearing @shantanunikhil styled by @tanya1ghavri .. thank you @prathamusa for having us here for such a great cause … education first ! Everything else can wait … #notonhoneymoon ✌️

दरअसल नेहा और अंगद यहां एक एजुकेशन को लेकर एक चैरिटी इवेंट के लिए पहुंचे हुए हैं। नेहा ने इस इवेंट के लिए अपने लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए इस बारे में बताया। गोल्डन-यलो शेड के इस गाउन में नेहा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके हाथों का चूड़ा शादी की यादें ताजा कर रहा है। बेहद सादे अंदाज में हुई इस शादी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। नेहा धूपिया ने दिल्ली के गुरुद्वारे में अंगद बेदी से सीक्रेट वेडिंग की थी। उनकी शादी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। नेहा धूपिया ने सिख रीति-रिवाज से शादी की। अंगद और नेहा की शादी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थी। शादी के दिन सॉफ्ट पिंक कलर के लहंगे में नेहा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.