प्रियंका चोपड़ा का साड़ी में दिखा संस्कारी अंदाज, यूं पोज देती नजर आईं बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर दो खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका के फैंस को काफी समय बाद उनका देसी लुक देखने को मिला है।

प्रियंका चोपड़ा ने यह तस्वीरें शेयर की हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) वैसे तो पिछले काफी समय से बॉलीवुड से गायब हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस बेहद एक्टिव हैं। प्रियंका अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ खूब शेयर करती रहती हैं। गुरुवार को भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर निक जोनस, जो जोनस, सोफी टर्नर सहित तमाम लोगों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन इस बीच उनकी दो तस्वीरों ने धमाल मचाया हुआ है।

दरअसल इन दो तस्वीरों में फैंस को प्रियंका चोपड़ा का देसी अवतार देखने को मिला है। फोटो में वह साड़ी में नजर आ रही हैं। पेस्टल कलर की साड़ी में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि उन्होंने एक शादी के लिए इस साड़ी को पहना है। वह अक्सर किसी भी मौके पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपना देसी लुक…

प्रियंका चोपड़ा ने इस शानदार साड़ी को उनके पास भेजने के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को धन्यवाद कहा है। अपनी पोस्ट में प्रियंका ने स्टाइल स्ट्रैटेजिस्ट अमी पटेल को भी थैंक्यू कहा। तस्वीरों में लाइट कलर शेड और बालों में दो फूल उनके लुक को बेहद खास बना रहे हैं। इन फोटो की खास बात यह है कि इनमें प्रियंका की मांग में सिंदूर भी साफ नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि महज कुछ घंटों में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Movies) की इन तस्वीरों को 11 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। ‘देसी गर्ल’ के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो इस साल वह द स्काई इज पिंक फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म में फरहान अख्तर और ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम भी अहम किरदार में होंगे।

जानिए सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा पर क्या तंज कसा?

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा का बरेली से हॉलीवुड तक का सफर…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।