अक्षय कुमार देंगे सोनम कपूर ऐसा भयानक शादी का तौफा, देखिए क्या है वो ?

सोनम कपूर को अक्षय कुमार की तरफ से मिलेगा यह शादी का गिफ्ट

सोनम कपूर को अक्षय कुमार की तरफ से मिलेगा यह शादी का गिफ्ट

खबरें हैं कि सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहुजा के साथ इस साल अप्रैल में शादी कर सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये ग्रैंड शादी जयपुर में होने वाली है। लेकिन अभी तक कपूर फैमिली या फिर सोनम की ओर से इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया था। जबकि हाल ही में सोनम कपूर ने इन सारी बातों पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में सोनम कपूर से मीडिया ने नहीं बल्कि खिलाड़ी अक्षय कुमार ने शादी का सवाल कर डाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने खुलकर एक कार्यक्रम में पूछ लिया कि क्या वे इस वर्ष शादी करने वाली हैं।

इसके बाद अक्षय कुमार कहते हैं, अगर आप शादी कर रहे हो तो मैं आप लोगों के लिए यह मशीन खरीद दूंगा। यह मशीन मैं आपको उपहार में दे दूंगा। या आपके पति को दे दूंगा ताकि वह आपके लिए खाना बना दें। बता दे कि, अक्षय कुमार इस मौके पर अपनी फिल्म ‘पैड मैन’ का प्रचार करने आये थे। अक्षय ने आगे कहा, सभी पर कुछ न कुछ कहानियां बन सकती हैं। आज मुझे इतनी स्क्रिप्ट्स मिल गई हैं कि मैं बता नहीं सकता। वैसे तो मैं स्क्रिप्टों के पीछे मरता रहता हूं पर आज तो मेरे सामने कितनी स्क्रिप्ट्स पड़ी हुई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आनंद आहूजा को सोनम कपूर पिछले करीब 3 साल से डेट कर रही हैं। अब तो उनके परिवार वालों ने भी आनंद को कबूल कर लिया है। जबकि सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर काफी बार आनंद के साथ विदेशों में छुट्टियां मनाते हुए फोटोग्राफ्स शेयर किए हैं। लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया के सामने कुछ भी बोलती नहीं हैं। हो सकता है आनंद ने उन्हें ऐसा करने के लिए मना किया हो। हालांकि सोनम के बारे में खबरें आ रही हैं कि उन्होंने कोलकाता में अपनी शादी की शॉपिंग की है। अब बस देखना ये है कि क्या कपूर खानदान की ये बेटी अनुष्का की तरह शादी करती हैं या फिर अनिल कपूर अपने ररूख के मुताबिक पूरे बॉलीवुड को इस शादी का न्यौता भेजते हैं?

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.